{"_id":"669a85c88161f027830fb774","slug":"married-woman-commits-suicide-case-filed-against-husband-chandigarh-news-c-79-1-spkl1016-100491-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत सात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत सात के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना। खन्ना के पीरखाना रोड पर रहने वाली एक महिला ने अपने मायके घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खुदकुशी से पहले महिला ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया, जिसमें सात लोगों को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। मृतक की पहचान संजना रानी (28) के तौर पर हुई। वह समराला के गांव बरमा में शादीशुदा थी।पुलिस के पास दर्ज कराए बयानों में जोध सिंह ने बताया कि उसकी बेटी संजना रानी की पहली शादी से तीन बच्चे हैं। तलाक के बाद करीब दो महीने पहले ही संजना की दूसरी शादी बरमा गांव में विक्की के साथ हुई थी। संजना पहली शादी से बच्चों को अपने साथ रखना चाहती थी, लेकिन ससुराल वाले इसका विरोध करते थे। संजना की मां सुनीता रानी भी उसके ससुराल वालों का साथ देती थी। इस बात को लेकर घर में झगड़ा रहता था।
जोध सिंह के अनुसार, करीब चार दिन पहले ससुराल घर में संजना का तकरार हुआ और वह मायके घर खन्ना आ गई। घर से उसे नाती का फोन आया कि मम्मी (संजना) ने फंदा लगा लिया है। वह तुरंत घर गया तो देखा कि संजना पंखे से लटक रही थी। वह अपनी बेटी को उतार सिविल अस्पताल लेकर गए। तब तक संजना की मौत हो गई थी। जब उसने अपनी बेटी संजना का मोबाइल चेक किया तो उसमें वीडियो बनाई हुई थी। वीडियो में संजना अपनी खुदकुशी के लिए अपने पति विक्की, ससुर बूटा सिंह, सास कमला, विक्की की बुआ, संदीप, अभिषेक और अपनी माता सुनीता रानी को जिम्मेदार ठहरा रही है।
सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका के पिता जोध सिंह के बयानों और वीडियो के आधार पर संजना के पति विक्की, ससुर बूटा सिंह, सास कमला, विक्की की बुआ, संदीप, अभिषेक और माता सुनीता रानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को खन्ना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।