फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage fraud, man was going to marry fourth time, police arressted

3 शादियां, चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को सिखाया ऐसा सबक...याद करेंगे सब

Sat, 02 Dec 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 02 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
marriage fraud, man was going to marry fourth time, police arressted
demo pic
तीन शादियां कर चुका था और चौथी करने जा रहा था। लेकिन बीच मंडप दूल्हे और बारातियों को ऐसा सबक सिखाया गया, याद रखेंगे सब। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। तीसरी पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने के बाद चौथी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बारातियों सहित पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


इस दौरान मैरिज पैलेस में भगदड़ मच गई, जिससे कई बराती, डीजे व हलवाई कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना मुदकी के बराड़ पैलेस की है। चौकी मुदकी व थाना घल्लखुर्द पुलिस पकड़े गए बरातियों व दूल्हे से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव मलोट निवासी वरिंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव दारेके ढाणियां निवासी मंदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया, जबकि उसका दस वर्ष का बेटा भी है। उसके बाद उसने दूसरी शादी की, जिसकी किसी कारणवश मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह प्रताड़ित करता था तीसरी पत्नी को

marriage fraud, man was going to marry fourth time, police arressted
demo pic
वरिंदर ने बताया कि मंदीप सिंह ने फिर तीसरी शादी उसकी बहन स्वर्णजीत कौर पुत्री गुरनाम सिंह से करीब दो वर्ष पूर्व की। जिसमें उसने करीब दो लाख रुपये कन्यादान के रूप में मंदीप को दिया। लेकिन शादी के बाद से ही मंदीप उसकी बहन स्वर्णजीत को तंग परेशान करने लगा तथा प्रताड़ित करने के लिए दिसंबर की ठंड में उसे कमरे में बंद करके कूलर चला देता था।

यही नहीं कूलर के पानी में बर्फ डालता था। इस प्रताड़ना के बारे में पता चलने पर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया और एक दिन उसने स्वर्णजीत को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वरिंदर के अनुसार वीरवार को उसे पता चला कि मंदीप सिंह अपनी प्रेमिका को चौथी पत्नी बनाने के लिए बारात लेकर मुदकी जा रहा है। जिसकी सूचना उसने मलोट, मुदकी और थाना घल्लखुर्द को दी।

दोपहर करीब 12 बजे करीब 10 गाड़ियों में सवार होकर तीन थानों की पुलिस ने मुदकी के बराड़ पैलेस की घेराबंदी कर ली और चौथी पत्नी के साथ फेरों की तैयारी कर रहे मंदीप सिंह सहित उसके कई रिश्तेदारों तथा बारातियों को हिरासत में ले लिया।

देखते ही देखते पैलेस में छा गया सन्नाटा

marriage fraud, man was going to marry fourth time, police arressted
marriage
शादी की रस्में पूरी होने से पहले ही दूल्हे व उसके परिजनों को पुलिस हिरासत में देखकर कई बराती इधर-उधर फरार हो गए वहीं पैलेस में चल रहा डीजे और भोजन आदि के पंडाल में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लोग सामान छोड़कर इधर-उधर फरार हो गए और पैलेस में सन्नाटा छा गया।

पहली और दूसरी पत्नियों के परिजनों के भी बयान लेगी पुलिस
इस बारे में थाना घल्लखुर्द के एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह व मुदकी चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दूल्हे व उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदीप सिंह की पहली और दूसरी पत्नियों के परिजनों से भी संपर्क किया जाएगा, ताकि शादियां रचाकर रिकार्ड बनाने वाले मंदीप सिंह की असलियत लोगों के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed