{"_id":"827a46389efbb9252dd3fd65b5c8dd30","slug":"marpeet-by-bad-boys-case-accused-ratan-lubana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड ब्वॉयज केस के आरोपी रतन लुबाना ने की मारपीट, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैड ब्वॉयज केस के आरोपी रतन लुबाना ने की मारपीट, फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Aug 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैड ब्वॉयज केस में मुख्य आरोपी रतन लुबाना ने दोस्त के साथ मिलकर डीएवी कॉलेज में मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने लुबाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रतन लुबाना भाजपा नेता भजन सिंह माडू का बेटा है और बैड ब्वॉयज केस का आरोपी ने। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लुबाना और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल, दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार वारदात मंगलवार दोपहर डीएवी कॉलेज परिसर में हुई। बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी स्टूडेंट मंटक डीएवी कालेज में आया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां रतन लुबाना और उसके दोस्त भरत वालिया, आदित्य प्रताप व पीयूश रॉव भी आ गए।
विज्ञापन
चुनाव पर बहस के दौरान लुबाना और उसके दोस्त किसी बात पर भड़क गए। उन्होंने बेल्ट व हाथ पैर से मंटक पर हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस के अनुसार आरोपी फरार चल रहे हैं। सभी के घर पर लगातार छापामारी की जा रही है। लेकिन, उनके बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों का मोबाइल लोकेशन चेक किया जाता है।
विज्ञापन
बैड ब्वॉयज मामले का है मुख्य आरोपी
भाजपा नेता भजन सिंह माडू का बेटा रतन लुबाना बैड ब्वॉयज मामले में मुख्य आरोपी है। जिला अदालत ने पीड़ित स्टूडेंट को कोर्ट रूम में धमकाने के मामले में रतन लुबाना को 25 हजार के बेल बॉन्ड पर 19 जुलाई को जमानत दी थी।
वहीं, रतन लुबाना को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से 23 मई को बैड ब्वॉयज मामले में जमानत मिली थी। लेकिन, 20 अप्रैल को कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बयान दर्ज कराने पहुंचे स्टूडेंट को धमकाने के कारण पुलिस ने रतन लुबाना को दोबारा गिरफ्तार कर लिया था।