फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Market will open on Sunday too, administration removed curfew in Chandigarh

राहत : रविवार को भी खुलेंगी मार्केट, प्रशासन ने हटाया कर्फ्यू

Sat, 19 Jun 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Market will open on Sunday too, administration removed curfew in Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में रविवार का वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया। अब रविवार को भी शहर की सभी मार्केट खुलेंगी। हालांकि, अभी शहर में रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासक की मंजूरी के बाद उनके सलाहकार मनोज परिदा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि रविवार को सुखना लेक के खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। रविवार को सुखना लेक सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक ही खुली रहेगी। बाकी समय सुखना लेक पर किसी के भी जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए अब लगभग सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, अभी सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन और थिएटर बंद रहेंगे। प्रशासन ने शादी समारोह, अंतिम संस्कार व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या को भी अभी बढ़ाने से इनकार किया है। वर्तमान में यह संख्या 30 है। प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि शहर में रोजाना रात 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने पर रोक रहेगी। कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed