{"_id":"7d720697b3c101294fcc7436a55e2323","slug":"market-closed-to-protest-the-attack-on-jeweler-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर पर हुए हमले के विरोध में मार्केट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर पर हुए हमले के विरोध में मार्केट बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
नयागांव में ज्वैलर पर नकाब पोश लुटेरों द्वारा किए गए हमले के विरोध में मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार दोपहर तक अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एनएसी दफ्तर के सामने स्थित चौक पर रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने घटना के लिए पूरी तरह पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही लुटेरे काबू नहीं किए, तो वे संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जैसे ही दुकानें खुलने लगीं। सारे दुकानदार इकट्ठे हो गए। साथ ही आपात मीटिंग कर दुकानें बंद करने का फैसला लिया गया।
इसके बाद सारे दुकानदार इकट्ठे होकर मुख्य चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ के जमकर रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि जब नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
उस समय बाजार में चहल-पहल थी। ऐसे में उन्हें अब अपनी चिंता सताने लगी है। समाजसेवी महिंदर शर्मा का कहना है कि पुलिस को लोगों की सिक्योरिटी की तरफ ध्यान देना होगा। साथ ही उन्होंने लुटेरों को जल्दी से जल्दी पकड़ने की मांग की है।