{"_id":"58ea88824f1c1b1a205b7326","slug":"marathon-run-in-chandigarh-about-4-thousand-people-took-part","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में दौड़े चंडीगढ़वासी, करीब 4 हजार लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में दौड़े चंडीगढ़वासी, करीब 4 हजार लोगों ने लिया हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के लोगों ने ओपन रन में उत्साह से हिस्सा लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विभाग की ओर से रविवार को कैपिटल कॉम्प्लेक्स से फुल मैराथन, हाफ मैराथन और ओपन रन का आयोजन किया गया। इन सब दौड़ों में चार हजार लोगों ने भाग लिया। मैराथन को चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 42 किलोमीटर की मैराथन को उत्तराखंड के धर्मेंद्र सिंह ने 2 घंटे 30 मिनट 20 सेकेंड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अडीनव ने दूसरा स्थान व डेनियल येगेन ने तीसरा स्थान हासिल।
चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से मैराथन को तीन हिस्सों में बांटा गया था। इसमें 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन तथा 5 किलोमीटर की ओपन मैराथन का आयोजन किया गया था। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कार दिए। मैराथन के शुभारंभ पर भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन उपस्थित हुए। विजेता खिलाड़ियों में कुल 10 लाख रुपये इनाम स्वरूप बांटे गए।
मैराथन की शुरुआत सुबह 5 बजे, हाफ मैराथन 5.15 बजे और पांच किलोमीटर की ओपन रन सुबह 7 बजे हुई। फुल मैराथन का रूट कैपिटल कॉम्प्लेक्स से होते हुए पीजीआई, बॉटेनिकल गार्डन से न्यू चंडीगढ़ था। वहीं से कैपिटल कॉम्प्लेक्स वापस आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
मैराथन के आयोजन पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस भंगडे़ पर विदेशी पर्यटक भी थिरकते हुए नजर आए। वहीं मैराथन को यादगार बनाने के मकसद से राजस्थान से सत्यप्रकाश राणा एंड पार्टी को भी बुलाया गया था।

नहीं पहुंचे फौजा सिंह
शहर के लोगों ने ओपन रन में उत्साह से हिस्सा लिया
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी के दौरान ही भागना किया शुरू: धर्मेंद्र सिंह
फुल मैराथन में पहला स्थान हासिल करने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने आर्मी ज्वाइन करने के बाद मैराथन में भाग लेना शुरू किया। वह अब तक नौ मैराथन में भाग ले चुके हैं और पहली बार पहला स्थान हासिल कर पाए हैं। इससे पहले नासिक में आयोजित मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया था। इलाहाबाद में 2014 में आयोजित मैराथन में 12वां स्थान किया था।
उन्होंने कहा कि सप्ताह में करीब 160 किलोमीटर दौड़ता हूं। वहीं इथयोपिया के अडीनव ने 2:32:19 सेेकेंड में दौड़ पूरी करके मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि वह 11 साल से मैराथन में भाग ले रहे हैं। भारत में उनकी यह तीसरी मैराथन है, जिसमें पहली जीत हासिल की है। फुल मैराथन डेनियल येगेन ने 2:34:47 सेकेंड में पूरी करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।
21 किलोमीटर हाफ मैराथन :
पुरुषों की 21 किलोमीटर हाफ मैराथन डेनियल रोनोफ ने 1:06:50 सेकेंड में पूरी करके पहला स्थान हासिल किया। प्रवेश ने 1:07:38 सेकेंड में दूसरा और बेनिडिक्ट नेे 1:08:08 सेकेंड में पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में आर मुहम्मद ने 1:18:07 सेकेंड में पूरा करके पहला स्थान हासिल किया। सीमा देवी ने 1:18:41 सेकेंड में दूसरा स्थान और मोनिका ने 1:22:37 सेकेंड में मैराथन को पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।
नहीं पहुंचे फौजा सिंह
सीनियर सिटीजन के वर्ग में मैराथन प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाले फौजा सिंह मैराथन में नहीं पहुंच सके। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि फौजा सिंह 106 साल के हो चुके हैं। इस कारण उनके नाम की 106 टी-शर्ट बांटी गई हैं। फौजा सिंह के मैराथन में न पहुंचने के बारे में अधिकारियों का कहना हैं कि वे इस समय शहर से बाहर हैं। इस कारण नहीं पहुंच सके।