फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many veterans political's career at stake, some have already announced

कई सियासी दिग्गजों का कैरियर दांव पर, ये पहले ही कर चुके एलान

Sat, 04 Feb 2017 12:58 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Many veterans political's career at stake, some have already announced
बादल और कैप्टन

विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गजों का कैरियर दांव पर लगा है। सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल के लिए कुछ सीटें प्रतिष्ठा का सवाल बन गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है, उसके भविष्य का भी सवाल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। पांच बार सीएम रह चुके बादल इस बार अपने ही घर में घिरे नजर आ रहे हैं। लंबी में उन्हें कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप के जरनैल सिंह से तगड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन


वयोवृद्ध अकाली नेता हार के साथ अपना कैरियर समाप्त नहीं करना चाहेंगे। यही स्थिति कैप्टन अमरिंदर की भी है। उन्होंने भी एलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। राहुल गांधी उन्हें कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुके हैं। किसी भी तरह कांग्रेस की सरकार बनाना कैप्टन के लिए भविष्य का सवाल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के दो दिग्गजों शिअद प्रधान सुखबीर बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया की सीटें भी इस बार पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी हैं। 

सुखबीर और मजीठिया की सीटें बनीं प्रतिष्ठा का प्रश्न

Many veterans political's career at stake, some have already announced
पंजाब चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जलालाबाद में सुखबीर का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से है। मजीठा में बिक्रम को कांग्रेस के लाली मजीठिया और आप के हिम्मत शेरगिल चुनौती दे रहे हैं। पहली बार दोनों दिग्गजों को इतनी कड़ी चुनौती मिल रही है।

ये दोनों सीटें जीतने के लिए अकाली दल ने पूरी ताकत लगा दी है। वहीं पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल भी इस बार लहरागागा में घिरी नजर आ रही हैं। उनका मुकाबला वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से है। 

अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू का सेलिब्रिटी स्टेटस उनके द्वारा हलके में वक्त न दे पाने को बराबर कर देता है। उनकी जीत के लिए पूरी कांग्रेस जुटी है। 

पटियाला शहरी में कैप्टन अमरिंदर का सामना पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल जेजे सिंह के साथ है, यहां भी आप मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। बठिंडा में कांग्रेस के मनप्रीत बादल भी तिकोने मुकाबले में फंसे हुए हैं। 

इस बार कई नेताओं ने अपनी सियासी विरासत अगली पीढ़ी को सौंप दी है, उनके लिए बेटों को जिताना भविष्य का सवाल बन गया है। इनमें लाल सिंह, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुरइकबाल कौर, अवतार हेनरी, भगत चुन्नी लाल, तोता सिंह, चौधरी संतोख, चौधरी जगजीत, इंदरजीत जीरा और शेर सिंह घुबाया के बेटे शामिल हैं। युवाओं को जिताने का पूरा दारोमदार इन दिग्गज नेताओं पर है। 

राष्ट्रीय राजनीति पर भी पंजाब का असर

Many veterans political's career at stake, some have already announced
मोदी

राष्ट्रीय राजनीति पर भी पंजाब का असर
पंजाब चुनाव के नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। खासतौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण हैं। राहुल के हाथों में कांग्रेस की कमान आने के बाद से अब तक पार्टी ने कहीं भी बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया है। 

बिहार जीत का श्रेय कांग्रेस के खाते में नहीं जाता। अगर कांग्रेस पंजाब में जीतती है तो यह न सिर्फ राहुल को पार्टी में स्थापित करेगा। बल्कि, राष्ट्रीय राजनीति में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले भी खड़ा करेगा। 

देश भर में क्षेत्रीय पार्टियों को एक प्लेटफार्म पर लाकर भाजपा को चुनौती देने पर मंथन चल रहा है। अगर कांग्रेस जीतती है तो इसकी अगुवाई राहुल ही करेंगे। वहीं अगर आम आदमी पार्टी जीत गई तो अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभरेंगे।

क्या होगा छोटे दलों का
पहली बार पंजाब विधानसभा में कई छोटे दल भी बड़ी गंभीरता से लड़ रहे हैं। सबसे पहले आप ने मुकाबले को तिकोना बनाया। उसके बाद कई छोटे दल भी मैदान में हैं। 

आप छोड़ कर आपणा पंजाब पार्टी बनाने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर के 85, सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के सियासी फ्रंट के 25 और तृणमूल कांग्रेस के 21 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। ये चुनाव इन पार्टियों का सियासी भविष्य भी तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed