फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many states will made war room for fight against drugs

नशे के खिलाफ जंग, सात राज्य बनाएंगे 'वार रूम,' मनोहर लाल बोले- फंड की कमी नहीं

Thu, 27 Jun 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Many states will made war room for fight against drugs
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ बैठक - फोटो : अमर उजाला

 नशा तस्करों और नशा कारोबारियों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने अपना कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। सीएम मनोहर लाल ने उत्तरी राज्यों की पुलिस के आला अफसरों से नशे के खिलाफ मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए साफ कहा कि फंड की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन


अब नशा तस्करों की कमर तोड़ दो। उन्होंने स्पष्ट किया सभी राज्यों की सरकार नशे को लेकर एकमत हैं और सभी सियासत से ऊपर उठकर नशे के खिलाफ काम कर रही हैं, इसलिए पुलिस अफसरों को आपसी तालमेल बढ़ाते हुए इस नेटवर्क को खत्म करना होगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नशा तस्करी पर लगाम के साथ-साथ युवाओं को नशे पर उबारने और उन्हे सही दिशा में लाने की जिम्मेदारी भी सरकारों और अफसरों की है। इसलिए शिक्षा और स्वास्थ्य महकमे के आला अफसर भी एक अभियान की तरह इस पर प्लान करें और काम शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने पुलिस अफसरों को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में नशे के खिलाफ जो अभियान चला रहे हैं, उस पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भी तैयार करें, जिसे वे आपस में साझा भी करें।

मुख्यमंत्री बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोध दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित उत्तरी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस के आला अफसरों की समन्वयक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने इस समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए तीन सूत्रीय फार्मूला अपनाने पर सहमति बनी। 

कहा कि नशे के कारोबारी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए हमें भले ही कानून में संशोधन करना पड़े तो भी हम करेंगे। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने दिनभर चली बैठक में की गई चर्चा के बारे मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

बैठक में हरियाणा के अलावा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक, एनसीबी महानिदेशक व गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारी उपस्थित रहे। 

सूचना देने वालों को इनाम देने की तैयारी में हरियाणा
सीएम मनोहर लाल ने भी नशे के खिलाफ पुलिस अफसरों द्वारा बनाई जा रही रणनीतियों में एड-ऑन करते हुए कहा कि पुलिस और विभिन्न एजेंसियों को नशा तस्करों और कारोबारियों की सूचना देने वालों को इनाम भी देना चाहिए। एजेंसियों के पास सीक्रेट फंड की कमी नहीं होती, इसलिए वे लोगों को अपने सीक्रेट फंड से इनाम दें। 

साथ ही सूचना देने वालों का नाम भी पूरी तरह गोपनीय रखें। सीएम ने कहा कि इसी मसले को लेकर सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक साल में एक बार, आईजीपी तीन महीनों में एक बार और राज्यों के सीमावर्ती जिलों के थाना प्रभारी अमूमन मिलते-जुलते रहें और सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान करते रहें।

नशे के खिलाफ पंजाब का ‘थ्री-टायर सिस्टम’

बैठक में पंजाब से आए आला पुलिस अफसरों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में नशे के खिलाफ थ्री टायर सिस्टम पर काम किया जाएगा। नशा कहां से आ रहा है, बीच की कड़ी कौन है और कहां पहुंच रहा है, इस पूरी चैन को तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने एक खास रणनीति बनाई है। 

इसके लिए पंजाब अन्य राज्यों के साथ भी पूरा तालमेल रख रहा है। पंजाब पुलिस के अफसरों ने बताया कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सूचनाओं का प्रवाह जनता से पुलिस तक बेखौफ हो।

इसके लिए भी पंजाब पुलिस जनभागीदारी को बढ़ा रही है। लोगों को आश्वस्त किया जा रहा है कि वे नशा तस्करों व कारोबारियों की सूचनाएं बेखौफ पुलिस को दें, उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

अफसरों ने बताया कि यह कोशिशें इतनी कामयाब हुई है कि पंजाब में नशे के गठजोड़ को तोड़ने में बहुत सी सूचनाएं अब जनता से ही पुलिस तक पहुंच रही है। इसलिए पुलिस अब इस जन जागरूकता का दायरा और बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed