फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many players including Jatin, Patience and Naresh in quarter finals

जतिन, धैर्य और नरेश समेत कई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

Tue, 04 Feb 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Many players including Jatin, Patience and Naresh in quarter finals
चंडीगढ़। सीएलटीए सेक्टर-10 में आयोजित आयटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट लड़कों के अंडर-18 के मुकाबले में टॉप वरीयता प्राप्त जतिन कुमार छेत्री ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लड़कों के प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलते हुए जतिन ने अर्जुन जतिंद्र को 6-0, 6-1 से हराया। इसी आयु वर्ग के अन्य मुकाबलों में नरेश, धैर्य चड्ढा, नाव्या वर्मा, सार्थक अरोड़ा, अनिरुद्ध सांगरा, हरमनजोत और सार्थक गांधी ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-16 के प्री-क्वार्टर फाइनल में अनिरुद्ध सांगरा ने आदिक शर्मा को 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग में अर्जुन जतिंद्र, तरुण शर्मा, रक्षित धनखड़, आरूष शर्मा, अर्णव मलिक और नाव्या वर्मा ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-18 के प्री क्वार्टर फाइनल में सिमरन प्रीत ने मृणालनी को 6-1, 6-4 से हराया। इसी आयु वर्ग के अन्य मुकाबलों में रिया कौशिक, अवनीत कौर, हरनूर कौर, पवनदीप कौर, मेहर कोहली, वान्या अरोड़ा और राधिका वासुदेवा ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-16 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मैयेत्री फोगाट ने राधा पांडे को 6-0, 6-0 से हराया। इसी आयु वर्ग के अन्य मुकाबले में भूमिका गुप्ता, रूबानी कौर, खायरा चिटनानी, अनुषा वर्मा, वान्या अरोड़ा, भूमि कक्कड़ और रिया कौशिक प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed