फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many challenges in front of haryana new CM Khattar

सीएम खट्टर की असली चुनौतियां अभी बाकी हैं

Fri, 24 Oct 2014 09:20 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
many challenges in front of haryana new CM Khattar

हरियाणा में पहली बार विधायक बनकर सत्ता के शीर्ष पद पर बैठने जा रहे मनोहर लाल खट्टर के राजतिलक के साथ ही उनकी कार्यकुशलता की परीक्षा शुरू हो जाएगी। संगठन के तौर पर बढि़या काम करने वाले खट्टर को अब हरियाणा की सरकार और अफसरशाही से काम लेना होगा।

विज्ञापन


नई सरकार के सामने कई चुनौतियां होंगी। सबसे बड़ी चुनौती जाट और गैर जाट के बीच सामंजस्य बनाना होगी। हरियाणा की सत्ता अधिकतर समय जाटों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। राज्य में इस समय करीब 25 फीसदी जाट हैं। हालांकि जाट बहुल क्षेत्रों में भी भाजपा को वोट मिले हैं, लेकिन कांग्रेस और इनेलो के पक्ष में जाटों के अधिक वोट गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में 18 साल बाद कोई गैर जाट मुख्यमंत्री बनेगा। इससे पहले भजनलाल ने गैर जाट मुख्यमंत्री के तौर पर हरियाणा की सत्ता संभाली थी। उस समय कांग्रेस में जाट नेताओं की खासी भागीदारी थी। भाजपा से सात जाट नेता जनता ने चुनकर विधानसभा में भेजे हैं। अभी तक हरियाणा में भाजपा का काडर भी गैर जाट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के जाट अपने को अलग न महसूस करें, यह मुद्दा अहम होगा। किसानों के भले की बात करने वाली भाजपा किसानों को लाभ देकर जाटों को पार्टी से जोड़ने का काम कर सकती है।

सत्ता में हावी अफसरशाही को काबू करनी होगी

many challenges in front of haryana new CM Khattar

हरियाणा में अब तक सरकार पर यह आरोप लगता रहा है कि जाट मुख्यमंत्री होने पर प्रमुख पदों पर जाटों को नियुक्तियां दी गई हैं। अब गैर जाट मुख्यमंत्री बनने पर राज्य में बरसों से उपेक्षित गैर जाट अधिकारियों की लॉबी प्रमुख पदों की दौड़ के लिए सक्रिय हो गई है।

हालांकि सरकार इस पूरी प्रक्रिया में पंजाबी ठप्पा लगाने से बच रही है। सरकार की यह कोशिश है कि उन पर जाति और बिरादरी का ठप्पा न लगे। कांग्रेस सरकार में भी अफसरशाही पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं।

दस साल से सत्ता में हावी अफसरशाही को काबू करने का हुनर भी खट्टर की कार्यशैली का परिचय देगा। इसके अलावा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं से खट्टर का उतना ज्यादा परिचय नहीं है। कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित न महसूस करें, इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी पहचान देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed