फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manure made from cow dung will be an alternative to DAP

हरियाणा: डीएपी का विकल्प बनेगी गाय के गोबर से बनी जैविक खाद, प्रमाणिकता के बाद अगले साल मार्केट में आएगी

Thu, 21 Oct 2021 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Oct 2021 02:39 AM IST
सार

डीएपी खाद की मारामारी के बीच किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। हरियाणा गो सेवा आयोग की ओर से पिंजौर स्थित अनुसंधान संस्थान में गाय के गोबर से प्रोम के नाम से खाद तैयार भी कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे डीएपी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Manure made from cow dung will be an alternative to DAP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में डीएपी की किल्लत को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इसके विकल्प के तौर पर गाय के गोबर से जैविक खाद बनाने की योजना तैयार की है। हरियाणा गो सेवा आयोग की ओर से पिंजौर स्थित अनुसंधान संस्थान में प्रोम के नाम से खाद तैयार भी कर ली है। अभी लैब में भेजकर इसकी टेस्टिंग कराई जा रही है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद अगले साल तक इसे मार्केट में उतारा जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को यहां रासायनिक डीएपी के विकल्प जैविक प्रोम के भविष्य की कार्य योजना पर आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में यह जानकारी दी गई। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस खाद के मानक प्रमाणित होने पर हरियाणा सरकार प्रमाणिक तौर पर तैयार खाद को किसानों तक पहुंचाएगी। यह जैविक खेती में एक जबरदस्त क्रांति का काम करेगा। अगर हम इस दिशा में कामयाब होते हैं तो निश्चित तौर पर हरियाणा देश में पहला राज्य होगा। यह खाद रासायनिक से सस्ता भी मिलेगी।
विज्ञापन


हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि हजारों वर्षों से हमारी कृषि गोबर, गोमूत्र पर आधारित रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा जैविक खेती के विभिन्न आयामों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: निहंग सिख जत्थेदार ने कहा- बेअदबी मामले की साजिश में निहंग भी शामिल मिला तो युवक जैसा होगा हाल

इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ केतकी बापट, भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ प्रवीन मलिक, हरियाणा पशुपालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, कृषि विभाग के महानिदेशक डॉ हरदीप सिंह वेबिनार से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed