{"_id":"59107be34f1c1baa7c85128a","slug":"mansa-farmer-commit-suicide-due-to-bank-loan-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और किसान को कर्ज के दैत्य ने निगला, सीएम साहब कब होगा कर्ज माफ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और किसान को कर्ज के दैत्य ने निगला, सीएम साहब कब होगा कर्ज माफ?
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Tue, 09 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
कर्ज से आहत भैणीवाघा के किसान ने की खुदकुशी
मानसा जिले के गांव भैणीवाघा के किसान गुरनैब सिंह (45) ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। किसान पर 8 लाख कर्ज था, जिससे आहर होकर किसान ने यह कदम उठाया। इससे पहले बीते एक हफ्ते में दो किसानों के खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। वहीं जनवरी से अब तक जिले के 18 किसान जान दे चुके हैं।
गुरनैब सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास 9 एकड़ जमीन है। परिवार पर बैंक और आढ़ती का करीब 8 लाख रुपये का कर्ज था। इस वजह से उसके पिता काफी परेशानी में रहते थे। इसी के चलते गुरनैब सिंह ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद में उनको अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
थाना सदर मानसा की पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयान पर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। किसान नेताओं ने सरकार से मांग की है कि खुदकुशियों को रोकने के लिए योजनाएं बनाई जाए। मृतक के पारिवारिक सदस्यों को नौकरी के साथ-साथ योग्य मुआवजा दिया जाए।