फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manpreet Badal, Pargat Singh and Pratap Singh Bajwa may Join AAP with Navjot Sidhu

पंजाबः नवजोत सिद्धू के साथ मनप्रीत बादल, परगट सिंह, प्रताप बाजवा के 'आप' में जाने की चर्चा

Sat, 06 Jun 2020 11:04 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jun 2020 11:04 AM IST
सार

  • केजरीवाल ने भी एक बयान देकर सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी
  • तरुण चुघ बोले- सिद्धू के आप में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
  • वेरका ने सिद्धू के 'आप' में जाने की चर्चाओं को गलत ठहराया

विज्ञापन
Manpreet Badal, Pargat Singh and Pratap Singh Bajwa may Join AAP with Navjot Sidhu
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की चर्चा तेज होते ही पंजाब की सियासत में भूचाल सा आ गया है। कांग्रेस इस चर्चा पर विराम लगाने की कोशिशों में जुटी है। दूसरी तरफ शुक्रवार को कांग्रेस के कुछ और नेताओं के नाम इस चर्चा में जुड़ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर राजनीतिक हलकों में चर्चा चलती रही कि नवजोत सिद्धू के साथ उनके करीबी विधायक परगट सिंह, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बाजवा भी 'आप' का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इसमें से किसी भी नेता ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बयान देकर सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी कि सिद्धू का पार्टी में स्वागत है। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आनन-फानन में वीडियो प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर सिद्धू और प्रशांत किशोर से जुड़े सवालों के खुलकर जवाब दिए।

वे नवजोत सिद्धू के प्रति काफी नरम दिखाई दिए। कांग्रेस विधायक राज कुमार वेरका ने सिद्धू के 'आप' में जाने की चर्चाओं को गलत ठहराया, जबकि भाजपा के तरुण चुघ ने कहा कि सिद्धू के आप में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ये हैं कांग्रेसी नेताओं की नाराजगी के कारण

दरअसल, नवजोत सिद्धू के साथ प्रताप सिंह बाजवा को कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधियों में गिना जाता है। पिछले तीन साल से वह लगातार कैप्टन सरकार के कामकाज में नुक्ताचीनी करते हुए पत्र लिखते रहते हैं। हाल के दिनों में उन्होंने केजरीवाल सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए पंजाब में भी ऐसी नीतियां लागू करने की हिमायत की थी।

यूट्यूब पर 'जित्तेगा पंजाब' के बाद नवजोत सिद्धू 'टिकटॉक' की दुनिया में आए, मन्ना ने दी खुली चुनौती

वहीं, मनप्रीत बादल लंबे समय से इसलिए खफा हैं कि वित्त मंत्री होने के बावजूद वित्त संबंधी उनके सुझावों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य में शराब की बिक्री को सरकार के अधीन लाने के उनके सुझाव को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं, पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह उन मुद्दों पर कैप्टन सरकार को घेरते रहते हैं, जिन्हें अप्रत्यक्ष रूप से नवजोत सिद्धू उठाते हैं।

वे कई बार शिकायतें लेकर कैप्टन से भी मिल चुके हैं और उनको सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर कैप्टन सरकार की मुश्किल बढ़ाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed