फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manoj Bajpayee at Four Day International Film Festival of Haryana

अच्छा सिनेमा देखने से मिलते हैं अच्छे संस्कार: मनोज वाजपेयी

Tue, 18 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Tue, 18 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee at Four Day International Film Festival of Haryana
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने समापन समारोह से पहले सत्र का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि अच्छा सिनेमा अच्छी किताब पढ़ने से अच्छा होता है। अच्छा सिनेमा देखने से अच्छे संस्कार मिलते हैं और सामाजिक कुरीतियों का अंत होता है। इसलिए दर्शकों को हमेशा अच्छा सिनेमा देखने का प्रयास करना चाहिए। वाजपेयी रविवार को मैक के आडिटोरियम हाल में आयोजित चार दिवसीय हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के पहले सत्र का शुभारंभ करने के बाद दर्शकों से रू-ब-रू थे।  
विज्ञापन


मनोज वाजपेयी ने कहा कि स्थानीय फिल्मों के विकास के लिए दर्शकों का होना बहुत जरूरी है। दर्शकों को मूलधारा के साथ जोड़ने का काम स्थानीय फिल्मों से ही किया जा सकता है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि महोत्सव में 12 देशों की 17 भाषाओं में 65 फिल्में दिखाई गई हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने सराहा है। फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


यशपाल शर्मा, रामकिशोर, हरिश कटारिया, राम बलहारा, राजीव भाटिया, सीताराम पांचाल, फिल्मी कलाकार बेचैन, हास्य फिल्म कलाकार दरियाव सिंह मलिक ने हरियाणवी सिनेमा को एक मुकाम तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन चला मंथन

Manoj Bajpayee at Four Day International Film Festival of Haryana
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने समापन समारोह से पहले सत्र का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
दरियाव सिंह ने बांधा समां
हरियाणवी फिल्म चंद्रावल के प्रसिद्ध हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक ने महोत्सव के समापन समारोह के पहले सत्र में मंच पर आकर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। अपने जीवन के कुछ निजी किस्सों और फिल्मी किस्सों को लेकर दर्शकों को हंसने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।      

चार दिन चला मंथन
हरियाणा के सिनेमा को शिखर पर पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के दौरान चार दिन तक मंथन चला। इस दौरान बालीवुड के चर्चित चेहरे मनोज बाजपेयी, अखिलेंद्र मिश्रा, यशपाल शर्मा, सीताराम पांचाल सहित अन्य कई कलाकार मौजूद रहे और कलाकारों और सिनेमा में कैरियर आजमाने की ओर अग्रसर युवाओं ने सवाल करते हुए कलाकारों के साथ संवाद कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed