फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal asked for special economic package from centre

Haryana: मनोहर लाल ने निर्मला से मांगा विशेष आर्थिक पैकेज, बुनियादी ढांचे के निर्माण की दलील दी

Fri, 25 Nov 2022 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 08:29 PM IST
सार

मनोहर लाल ने राज्यों को 50 वर्ष के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 2022-23 में भी पूंजी निवेश योजना के लिए विशेष सहायता जारी रखने के लिए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
Manohar Lal asked for special economic package from centre
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा ने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई प्री-बजट परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए हरियाणा को विशेष आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए।

विज्ञापन


हरियाणा के 14 जिले एनसीआर क्षेत्र में आते हैं, इनमें बुनियादी ढांचे के निर्माण और रखरखाव के लिए काफी मात्रा में संसाधन खर्च करने पड़ते हैं। हरियाणा का 25,327 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल और 164.3 लाख जनसंख्या एनसीआर के अंदर आती है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, पानी, स्वच्छता, शहरी विकास और कनेक्टिविटी के लिए काफी संसाधन खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनसीआर में हरियाणा सरकार केएमपी एक्सप्रेस-वे, रेल आर्बिटल प्रोजेक्ट, पंचग्राम विजन के रूप में केएमपी कॉरिडोर के साथ 2.5 लाख हेक्टेयर के पांच शहरों का विकास कर रही है। नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब, गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय बागवानी बाजार व अन्य बड़ी परियोजनाओं पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हरियाणा की केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग बिल्कुल जायज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहे केंद्र सरकार की विशेष सहायता
मनोहर लाल ने राज्यों को 50 वर्ष के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 2022-23 में भी पूंजी निवेश योजना के लिए विशेष सहायता जारी रखने के लिए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 2022-23 में अब तक 874 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। केंद्र सरकार से इस योजना को भविष्य में भी जारी रखे।


मेडिकल कॉलेजों के लिए विशेष वित्तीय मदद मिले
मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और चिकित्सा शिक्षा के विकास में बड़ी प्रगति की है। हरियाणा के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 2025 तक हरियाणा में मेडिकल कॉलेजों में स्नातक सीटों की संख्या 3035 हो जाएगी। 2015 में यह 700 थीं। मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और संचालन में अत्यधिक पूंजी की जरूरत होती है। प्रत्येक परियोजना पर 700 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश शामिल है। मेडिकल कॉलेजों को खोलने के लिए केंद्र सरकार विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed