फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manmohan Singh has contributed a lot to the development of Haryana: Hooda

हरियाणा के विकास में मनमोहन सिंह का रहा बड़ा योगदान : हुड्डा

Sat, 28 Dec 2024 07:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh has contributed a lot to the development of Haryana: Hooda
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हरियाणा के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा। इसलिए प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, एम्स, न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर, न्यूक्लियर थर्मल प्लांट, चार अन्य थर्मल प्लांट समेत लगभग तमाम राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाएं व संस्थान हरियाणा को मिले। ऐसे में हरियाणा कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में देश का नंबर वन राज्य बना।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, मनमोहन सिंह ने आर्थिक सलाहकार से लेकर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री तक विभिन्न पदों पर रहकर देश की तरक्की में योगदान दिया। उन्होंने प्रत्येक पद पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी और कुशल प्रशासक के रूप में भूमिका निभाई। 1990 के दौर में जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था तो उस वक्त उन्होंने आर्थिक सुधार लाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और रफ्तार दी। उन सुधारों की बदौलत ही भारत दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हुआ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, किसान कर्ज माफी और मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजनाएं दी। उनकी योजनाएं आज भी तमाम भारतीयों को लाभ पहुंच रही हैं। इसलिए देश की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, वह कभी नहीं भर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed