फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manisha Gulati targeted Channi govt after joining BJP

चंडीगढ़: मनीषा गुलाटी बोलीं- चन्नी सरकार ने 111 दिन में बहुत प्रताड़ित किया, इंसाफ दिलाते-दिलाते खुद ही पीड़िता बन गई

Wed, 16 Feb 2022 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 12:10 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री काफी बड़ी है, इसलिए न्यू फिल्म इंडस्ट्री पॉलिसी बनाएंगे। इसके अलावा हाईकोर्ट से अनुरोध करेंगे कि पंजाबी भाषा को बढ़ाया जाए, ताकि पिंड या ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भाषा संबंधी परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन
Manisha Gulati targeted Channi govt after joining BJP
मनीषा गुलाटी व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी, पूर्व आईजी शमशेर सिंह संधू व अन्य लोगों को भाजपा में शामिल कराया। उन्होंने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। साथ ही अनुबंध नौकरी में 35 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। 

विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुईं मनीषा गुलाटी ने कहा कि कांग्रेस का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं, सिर्फ स्लोगन तक ही सिमट कर रह गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का यह नारा असल मायने में अपने स्वार्थ के लिए है, न कि देश के लिए। पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं को इंसाफ दिलाते-दिलाते खुद ही पीड़िता बन गई।
विज्ञापन

 
मनीषा गुलाटी ने कहा कि चन्नी सरकार ने 111 दिन में मुझे बहुत प्रताड़ित किया। चन्नी के सीएम बनते ही मुझ पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। कमीशन स्टाफ और सिक्योरिटी वापस ले ली गई। यहां तक कि बजट भी वापस ले लिया गया। वह इंसाफ के लिए अफसरों के आगे तक गिड़गिड़ाई लेकिन कांग्रेस सरकार के दबाव में किसी ने साथ नहीं दिया। इस संबंध में मैंने सोनिया गांधी को भी दो बार पत्र लिखा लेकिन मदद के बजाय उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुझसे रंजिश निकाली गई। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज पंजाब में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है, जो काम होने चाहिए थे, वह नहीं किए गए। महिलाओं से छेड़छाड़ और उन्हें तंग किए जाने के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। लेखी ने कहा कि भाजपा की ओर से जारी पंजाब के संकल्प पत्र को पढ़ने के बाद विश्वास है कि भाजपा सरकार बनने पर यहां की महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। 

सरकारी नौकरी से इतर अनुबंध जॉब में 35 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के अलावा जो एनआरआई शादी करके उन्हें छोड़ देते हैं, इसे लेकर सख्त कानून बनाए जाएंगे। प्राइवेट व डेली वेज पर काम करने वाली महिलाओं को चाइल्ड केअर लीव देंगे। 

लिंगानुपात को ठीक करने के लिए पीएनडीटी एक्ट को मजबूती से लागू किया जाएगा। आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को वर्तमान में मिल रहे मानदेय को और बेहतर किया जाएगा। यदि कोई महिला काम करना चाहती है तो दस लाख का लोन देने का प्रावधान है। स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रन्योर के जरिये महिलाओं में पैसा कमाने का स्किल डेवलप किया जाएगा। 

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पंजाब की विरासत बहादुरी भरी है। कल्चर मिनिस्ट्री मेरा महकमा है, इसलिए सरकार बनने पर धार्मिक स्थलों को रिपेयर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने संस्कृति को सहेजा है, इसलिए सरकार आने पर यहां पंजाबी महोत्सव की शुरुआत करने के साथ-साथ वर्ड क्लास लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed