फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Tewari can contest election from Chandigarh

चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी, खुद जताई इच्छा

Tue, 02 Oct 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Manish Tewari can contest election from Chandigarh
मनीष तिवारी - फोटो : एएनआई

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा खुलकर जाहिर कर दी है। तिवारी ने मंगलवार को चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट देता है, तो वह चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी से पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल वर्ष 1991 से लगातार शहर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मनीष तिवारी ने भी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की इच्छा हाईकमान को जाहिर कर दी है। तिवारी पिछले डेढ़ साल से शहर में सक्रिय हैं। इससे पहले तिवारी पंजाब के लुधियाना सीट से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बन चुके हैं। हाल ही में तिवारी को ऑल इंडिया कांग्रेस (विदेश विभाग) का महासचिव नियुक्त किया गया है। तिवारी के पास राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


हालांकि इस समय शहर में पवन बंसल भी सक्रिय हो चुके हैं। ऐसे में तिवारी के लिए बंसल का टिकट काटकर खुद का टिकट लेना आसान नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में तिवारी ने कहा कि उन्हें अगर मौका मिलेगा तो वह शहर के लिए काम करके दिखाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे रेट और राफेल डील पर भी भाजपा को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफिज जुड़े तिवारी के साथ
बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हाफिज अनवर इस समय मनीष तिवारी के साथ खुलकर आ गए हैं। हाफिज की ओर से ही गोल्फ कोर्स में आयोजन रखा गया था। हाफिज अनवर इस समय बसपा में नहीं हैं और न ही उन्होंने विधिवत कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है। पिछले माह तिवारी भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन से मिलने उनके आवास पर भी गए थे। 


आज बापूधाम में तिवारी की रैली
मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर बापूधाम में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में मनीष तिवारी अपनी ताकत भी दिखाना चाहते हैं। रैली का आयोजन इकराह फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इस फाउंडेशन के अध्यक्ष हाफिज अनवर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed