फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mango Mela at Pinjore Garden

पिंजौर में मैंगो मेला आज से, ये होंगे खास इंतजाम

Sat, 05 Jul 2014 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
Mango Mela at Pinjore Garden

पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में शनिवार से शुरू हो रहा मैंगो मेला इस बार खास होगा। इस मेले में आम के अलावा खाने-पीने और मैंगो थीम से जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन


नार्थ जोन कल्चरण सेंटर (एनजेडसीसी) के कल्चरल ट्रूप्स को पहली बार बुलाया गया है। फैमिली फन के लिए मेले में बेहतरीन इंतजाम किए जाएंगे।

इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया करेंगे। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा मौजूद होंगे।

हर उम्र के लोगों के लिए खास इंतजाम

Mango Mela at Pinjore Garden

पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन एवं महानिदेशक सुमिता मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेले में हर उम्र के लिए खास इंतजाम होंगे। ऑनलाइन कैंपेन के तहत यू ट्यूब पर टीजर डाला है।

मैंगो थीम पर ड्राइंग और स्टोरी राइटिंग कंपटीशन होंगे। पहली बार छह माह से तीन साल तक के बच्चों के लिए बेबी शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वस्थ बच्चों को इनाम दिया जाएगा।

इसके अलावा किड्स फैशन शो में बच्चों के कैटवॉक का इंतजाम होगा। सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन स्वास्तिक लाइव रॉक बैंड का आयोजन होगा।

बालीवुड के पचास साल के संगीत की लाइव परफॉरमेंस होगी। जबकि रविवार को मशहूर गायक मास्टर सलीम अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम की मस्ती में झूमेंगे वरिष्ठ नागरिक

Mango Mela at Pinjore Garden

पिछली बार वरिष्ठ नागरिकों का डांस बहुत सराहा गया था, लिहाजा इस बार भी इसका विशेष इंतजाम होगा। अक्षम बच्चों को मेला स्थल तक लाने ले जाने के लिए बस की व्यवस्था होगी।

हरियाणा में सिर्फ दस हजार हेक्टेयर पर होता है आम

देश में 25 लाख हेक्टेयर होने वाली आम की पैदावार में हरियाणा में मात्र दस हजार हेक्टेयर पर आम की पैदावार होती है। जिसमें अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिला शामिल है।

2400 से ज्यादा एंट्री आने की उम्मीद

पिछली बार मैंगो मेले में 2400 से ज्यादा एंट्री आईं थीं। इस बार इससे अधिक एंट्री की उम्मीद है। मैंगो मेले में कुल 58 पुरस्कार आम के लिए रखे जाएंगे। जिसमें से दूसरे राज्यों से आने वाली आम की वैरायटी के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed