फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manan Arora shines in CL Champs Academy victory

सीएल चैंप्स अकादमी की जीत में चमके मनन अरोड़ा

Mon, 08 Nov 2021 07:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Manan Arora shines in CL Champs Academy victory
चंडीगढ़। मनन अरोड़ा के 82 रन की बदौलत सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम ने ताऊ देवी लाल अकादमी की टीम को अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में हरा दिया। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंप्स क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। मनन अरोड़ा ने शानदार 82 रन की पारी खेली। शशांक ने 34 और चिनमय गुप्ता ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रक्षित ने 38 रन देकर दो, यश ने 12 रन देकर एक और भाविष्य ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताऊ देवी लाल अकादमी निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। टीम से रक्षित जैन सबसे अधिक 48 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। भाविष्य ने 14 रन, शौर्य ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में चैंप्स क्रिकेट अकादमी से रनवीर अरोड़ा ने 12 रन देकर दो, दिव्यांश ने 12 रन देकर एक और, अर्णव शर्मा ने 21 रन देकर एक विकेट चटकाया। मनन अरोड़ा को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed