फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   management quota finished in nursing colleges

बीच का रास्ता: नर्सिंग कालेजों में मैनेजमेंट कोटा समाप्त

Fri, 03 Jul 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 03 Jul 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
management quota finished in nursing colleges

नर्सिंग विद्यार्थियों की समस्या का समाधान ढूंढने में जुटी सरकार ने रास्ता निकाल लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लंबी कसरत के बाद यह निर्णय लिया है कि विद्यार्थियों का साल खराब न हो।

विज्ञापन


इसके साथ ही इन्हें फीस भी दोबारा न भरनी पड़े।रास्ता यह है कि इन विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन दूसरे साल की पढ़ाई के बीच में एक टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन


यदि इस टेस्ट में ये विद्यार्थी फेल होते हैं तो उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। विभाग का दावा है कि वर्तमान परिस्थतियों और कानूनी दांव पेच को देखते हुए इसके अलावा दूसरा रास्ता नहीं सूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने इन कालेजों पर शिकंजा कसते हुए नए सत्र में मैनेजमेंट कोटा समाप्त कर दिया है। नए सिरे से गठित हो रही हरियाणा नर्सिंग काउंसिल अब नए तरीके से काम करेगी।

इसके साथ ही पंजाब नर्सिंग काउंसिल एक्ट पर चल रही हरियाणा नर्सिंग काउंसिल के एक्ट में बदलाव पर कसरत शुरू हो गई है, जिसमें काउंसिल के चेयरमैन अब डीजी हेल्थ के बजाय स्वास्थ्य मंत्री व रजिस्ट्रार का पद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग को दिया जाएगा।

20 वर्ष का अनुभव रखने वाली नर्सों को बतौर सदस्य नामित किया जाएगा। मौजूदा सिस्टम में हरियाणा से सिर्फ एकमात्र सदस्य शामिल थे, जबकि पंजाब के 8 सदस्यों को जगह दी गई थी।

नर्सिंग कालेजों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए मसौदे में अब इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियम प्रभावी किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री से मिले विद्यार्थी
चंडीगढ़ में वीरवार को ओएसडी अमरेंद्र सिंह के साथ नर्सिंग विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की पूरी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया है कि वे शीघ्र ही इस पूरे मामले का समाधान करवाएंगे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed