{"_id":"660a8127b9dabdab790435a3","slug":"man-shot-dead-in-amritsar-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था
Mon, 01 Apr 2024 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:11 PM IST
सार
युवक जजबीर अपने परिवार के साथ श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने जा रहा था। बाइक पर आए तीन युवकों ने उस पर फायरिंग की। एक गोली लगने से जजबीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीनी विवाद में बाइक सवार युवकों ने सोमवार सुबह जंडियाला थाना क्षेत्र के गांव बंडाला में एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के समय जजबीर सिंह अपने परिवार और पड़ोसियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लेकर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में ले लिया और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोटरसाइकिल सवारों की पहचान करने के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव दाओके निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह अपने छोटे भाई जजबीर सिंह तथा गांव की संगत के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जजबीर ट्रैक्टर चला रहा था। उनके गांव का हीरा सिंह कार से ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे-पीछे आ रहा था। कार के साथ-साथ चल रहे मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश भी आ रहे थे।
जंटा ने बताया कि इस दौरान कार और मोटरसाइकिल सवारों ने कई बार अपने-अपने वाहन उनके वाहन के आगे-पीछे किए। इस दौरान ही कार सवार हीरा सिंह ने बाइक पर आ रहे दो नकाबपोशों को उनके भाई जजबीर सिंह की तरफ इशारा किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल से उसके भाई पर चार फायर किए जिनमें दो गोली जजबीर के पेट में जबकि एक गोली दाईं जांघ व एक गोली दाएं हाथ की उंगली पर लगी।
विज्ञापन
जंटा ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया तो कार सवार हीरा सिंह वापस तरनतारन की ओर व बाइक सवार दोनों युवक आगे की तरफ भाग गए। मामले के जांच अधिकारी व जंडियाला थाना प्रभारी एसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हीरा सिंह, प्रगट सिंह, शिंदी पत्नी प्रगट सिंह के साथ जमीनी विवाद का झगड़ा चल रहा था। इनके परिवार के कर्मबीर सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसमें हीरा सिंह और उसका परिवार जजबीर सिंह को जिम्मेदार ठहराते थे। एसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि जजबीर सिंह हत्याकांड में हीरा सिंह, उसकी पत्नी शिंदी तथा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।