फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered by stabbing in Kajehari

Chandigarh News: कजेहड़ी में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या

Fri, 16 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Man murdered by stabbing in Kajehari
चंडीगढ़। कजेहड़ी की झाड़ियों में वीरवार सुबह लहूलुहान हालत में व्यक्ति पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उठाकर जीएमएसएच- 16 लेकर गए। इस दौरान उसके मुंह से खून निकल रहा था। अस्पताल पहुंचते ही डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की छाती और पेट पर चाकू के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान पलसौरा निवासी रमेश के रूप में हुई। वहीं फाॅरेंसिक मोबाइल टीम को झाड़ियों से खून के निशान मिले हैं। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कजेहड़ी निवासी राजू (47) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि झाड़ियों में शौच करने गया व्यक्ति दौड़कर उसके पास आया और कहा कि व्यक्ति पड़ा हुआ है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना प्रभारी ओमप्रकाश और सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज गुरजीवन मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के मुंह से खून निकल रहा था। उसके पेट पर और छाती पर चाकू के निशान थे। पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुक का काम करता था। जांच में पता चला कि मृतक रमेश की बहन कजेहड़ी में रहती थी। वह बहन से मिलने के लिए बुधवार को कजेहड़ी में आया था। रात करीब नौ बजे वह बहन से मिलकर घर जाने के लिए निकल गया था, लेकिन कजेहड़ी की झाड़ियों में लहूलुहान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed