{"_id":"5b70739242c7927306464d25","slug":"man-married-at-age-50-in-yamuna-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 की उम्र में कर लिया निकाह, पत्नी ने पूछा तो पिटाई कर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 की उम्र में कर लिया निकाह, पत्नी ने पूछा तो पिटाई कर दिया तलाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,यमुना नगर
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nikah
छछरौली की रहीमियां कॉलोनी में पचास साल के एक व्यक्ति ने पहले अपने मामा की लड़की से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया। फिर जब उसकी पत्नी को पता चला तो उसे तीन बार तलाक कह कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर पत्नी को बुरी तरह से पीटा भी गया। पीड़ित महिला अपने बच्चों को साथ लेकर थाने में पहुंची और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। महिला के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह पिछले 20 साल से रहीमियां कॉलोनी, छछरौली में रह रही है। उसका पति कुछ दिन पहले गाजियाबाद, यूपी की रहने वाली अपने मामा की लड़की को घर लेकर आया। अचानक से पति ने कहा कि ‘मैंने तेरे को तलाक दे दिया है और मैंने अब मामा की लड़की से निकाह कर लिया है। इसलिए वह मेरा घर छोड़ कर यहां से चली जाए। मामा की लड़की को पत्नी बनाकर घर में रखेगा’। इसके बारे में जानकारी देने पर महिला के परिजन तलाक देने का कारण पूछने उनके घर पर आए। इस पर महिला के पति ने उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि इस तरह से बिना कारण अचानक तलाक देने पर सरकार ने भी रोक लगा रखी है। उसके बावजूद समाज में इस तरह के लोग रोजाना महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। महिला ने कहा है कि उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास चार बच्चे हैं। अब उनको कहां लेकर जाए। महिला की मांग है कि वह अपना घर छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती। इसलिए उसको पूरा खर्चा दिया जाए और उसकी सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
रहीमिया कॉलोनी से एक शिकायत उनके पास आई है। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है उनको फैसले की बात चल रही है। जो भी कार्रवाई बनेगी, पुलिस की तरफ से कर दी जाएगी।
-यशपाल नेहरा, थाना प्रभारी छछरौली