{"_id":"5dd1add48ebc3e54df138fb0","slug":"man-ki-baat-zingal-stopeed-due-to-fund-chandigarh-news-pkl357168225","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः एफएम पर पीएम के ‘मन की बात’ का जिंगल प्रसारित कराने से निगम ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः एफएम पर पीएम के ‘मन की बात’ का जिंगल प्रसारित कराने से निगम ने खड़े किए हाथ
Mon, 18 Nov 2019 12:43 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
मन की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन को एक पत्र भी लिखा गया है। पत्र को एडवाइजर मनोज परिदा ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव व एमओएच डॉ. एपी सिंह को भेज दिया है, लेकिन अकाउंट डिपार्टमेंट ने स्पष्ट कह दिया है, इसके लिए हमारे पास कोई फंड नहीं है। ऐसे में पीएम की मन की बात लोगों तक पहुंचने से पहले ही रुक गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को लेकर बीते दो अक्तूबर को लोगों को संदेश दिया था। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति संकल्प लेने की बात कही थी। केंद्र सरकार की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें पीएम के इस संदेश को एक मिनट के जिंगल के रूप में रेडियो और एफएम के जरिए लोगों तक पहुंचाना है।
प्रत्येक शहर में यह काम स्वच्छता विंग को सौंपा गया है। एडवाइजर ने निगम कमिश्नर और एमओएच को मार्क करते हुए पत्र नगर निगम में भेज दिया। अब निगम के अकाउंट डिपार्टमेंट का कहना है कि इसके लिए हमारे पास रुपये नहीं हैं इसलिए इस कार्यक्रम को करने में असमर्थ हैं। ऐसे में केंद्र के प्रमुख प्रोजेक्ट पर तलवार लटकती दिख रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त फंड मिला, लेकिन प्रत्येक रुपये का काम तय
हाल ही में निगम को प्रशासन की ओर से 152 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिला है। इसमें 50 करोड़ सड़कों के लिए और 50 करोड़ रुपये अन्य विकास कार्यों के लिए हैं। 14 करोड़ रुपये कजौली वाटर वर्क्स से अतिरिक्त पानी लाने वाले प्रोजेक्ट के लिए तो 28 करोड़ रुपये वाटर स्टोरेज टैंक बनाने के लिए हैं। ऐसे में अतिरिक्त फंड में कहीं भी इस प्रोजेक्ट केलिए जगह नहीं बचती है। इसलिए एडवाइजर के निर्देश के बाद नगर निगम इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा।
प्रशासन ने ही चलाया था प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
नगर निगम की ओर से प्लास्टिक के खिलाफ जो अभियान चलाया गया था, उस समय भी निगम फंड की कमी से जूझ रहा था। उसके बाद एडवाइजर के निर्देश पर लोगों को जागरूक करने का पूरा काम प्रशासन की पब्लिक रिलेशन टीम ने ही देखा था। उसके लिए फंडिंग भी प्रशासन ने ही की थी। ऐसे में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रशासन को फिर से जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।
मेरे पास फाइल आई है। अकाउंट डिपार्टमेंट ने जानकारी दी है। यदि निगम के पास फंड नहीं है तो एडवाइजर को जानकारी देकर प्रशासन से केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के लिए फंड मांगेंगे।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम, चंडीगढ़