{"_id":"59caaa534f1c1ba1538b48f5","slug":"man-kaur-101-yr-old-athlete-denied-visa-by-chinese-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 101 साल की मान कौर को नहीं मिला वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन में एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 101 साल की मान कौर को नहीं मिला वीजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की 101 वर्षीय वृद्ध एथलीट मान कौर को चीन ने वीजा देने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनको चीन में होने वाली एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने जाना था। कौर ने बताया कि ऑकलैंड में अप्रैल में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में सौ मीटर रेस में गोल्ड जीतने के बाद वह चीन में होने वाली चैंपियनशिप के लिए काफी मेहनत कर रही थीं।
वीजा रिजेक्ट होने से मान कौर काफी दुखी है। उन्होंने बताया कि जब भी वह कहीं भी गईं हैं तो मेडल जीतकर ही लौटी हैं। उन्होंने कहा कि वीजा रिजेक्ट होने के बाद भी यह कोई अंत नहीं है। वह अपनी ट्रेनिंग जारी रखेंगी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। कौर ने आठ साल पहले 93 वर्ष की उम्र में एथलेटिक्स की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने सौ मीटर, दो सौ मीटर, शॉट पुट और जैवलिन थ्रो में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि वह दुनिया भर में घूमी हैं। अमेरिका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों में भी गई हैं पर वीजा कभी रिजेक्ट नहीं हुआ। कौर कनाडा की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि चाइनीज एंबेसी ने बताया है कि उनके पास कोई पर्सनल इनवाइट नहीं है पर उनके पास इंडियन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन का लेटर है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि क्या जो लोग चीन जाते हैं उनके पास कोई विशेष निमंत्रण होता है, ऐसे में चीन को इवेंट के लिए वीजा देने में आपत्ति क्यों? कौर के बेटे ने बताया कि वह और उनकी मां अगले माह टोरंटो के लिए ट्रेवल करेंगे जहां उनकी मां को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलेगा।