{"_id":"5f4c96188ebc3e17543ddbab","slug":"man-jumped-from-corona-covid-center-building-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः कोविड केयर सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी का प्रयास, पैर में हुआ फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः कोविड केयर सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी का प्रयास, पैर में हुआ फ्रैक्चर
Mon, 31 Aug 2020 11:48 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से कूदने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी कोरोना संक्रमित ने सेक्टर-14 स्थित कोविड सेंटर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। रविवार देर रात भागने की नीयत से कूदने के कारण उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी निवासी है। सीएमओ जसजीत कौर ने बताया कि उसको सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-14 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-224 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-14 थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को 28 अगस्त को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-454 और 380 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने उसका कोरोना टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसे पंचकूला सेक्टर-14 स्थित कोविड सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार देर रात कोरोना संक्रमित आरोपी ने कोविड सेंटर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल को पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आरोपी ने 15 अगस्त को सेक्टर-9 में की थी चोरी
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-9 निवासी शिकायतकर्ता पंकज जुनेजा ने 19 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 अगस्त को वह अपना घर लॉक करके जालंधर जरूरी काम से गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोर करीब 14 हजार रुपये की चांदी का सामान चुराकर ले गया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया था।