फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died in school due to electrocution in Panipat

Panipat: स्कूल में झंडा लगा रहे ड्राइवर की करंट लगने से मौत, आठ माह पहले पत्नी ने दी थी जान, अनाथ हुए दो बच्चे

Fri, 12 Aug 2022 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

चावला कॉलोनी निवासी प्रिंस (33) पिछले चार माह से अंसल सुशांत सिटी में किड्जी स्कूल में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। स्कूल संचालक ने प्रिंस को स्कूल के आंगन में तिरंगा झंडा लगाने के लिए कहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Man died in school due to electrocution in Panipat
ड्राइवर की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के अंसल सुशांत सिटी स्थित किडजी स्कूल में तिरंगा झंडा लगाते समय बस ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे हुआ। तिरंगा लगाते समय लोहे की पाइप स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिस वजह पाइप में करंट आ गया और हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चावला कॉलोनी निवासी प्रिंस (33) पिछले चार माह से अंसल सुशांत सिटी में किड्जी स्कूल में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार स्कूल संचालक ने प्रिंस को स्कूल के आंगन में तिरंगा झंडा लगाने के लिए कहा था। इस पर प्रिंस ने अपने साथी के साथ मिलकर लोहे की पाइप में तिरंगा लगाया। उसने जैसे ही पाइप को खड़ा किया तो वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। पाइप में करंट दौड़ जाने की वजह प्रिंस और उसका साथी बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल स्टाफ ने मिलकर झुलसे हुए दोनों व्यक्तियों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही के आरोप

परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि प्रिंस बस ड्राइवर था, उसका काम बच्चों को लाने व छोड़कर आने का था। जबरदस्ती प्रिंस से झंडा लगाने का काम कराया गया। उसे स्कूल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, जिस वजह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले पत्नी ने दी थी जान 

प्रिंस की पत्नी प्रीति की आठ माह पहले मौत हो गई थी। प्रीति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। तब प्रीति के मायके वालों ने प्रिंस पर आरोप लगाया था कि बेटी ने उनसे तंग आकर आत्महत्या की है। यह केस विचाराधीन है। प्रिंस के दो बच्चे हैं, जिनके सिर से आठ माह पहले मां और अब पिता का साया उठ गया है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

प्रिंस की मां कमलेश ने बताया कि उनके तीन बच्चे है, बड़ा बेटा सोनू, मंझली बेटी प्रीति, सबसे छोटा प्रिंस था। पति किशनपाल की काफी साल पहले मौत हो गई थी। वह प्रिंस के साथ रहती थी, प्रिंस ही उसकी देखभाल करता था, मौत की सूचना के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed