{"_id":"645bc582e3a7d404b30765cf","slug":"man-burnt-alive-due-to-stubble-burning-in-the-field-in-punjab-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: खेत में किसी ने नाड़ को लगाई आग, चपेट में आया बाइक सवार, जिंदा जल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: खेत में किसी ने नाड़ को लगाई आग, चपेट में आया बाइक सवार, जिंदा जल गया
Wed, 10 May 2023 11:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 May 2023 11:32 PM IST
सार
लोपोके थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि सुखदेव के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी हाउस में रखवा दिया गया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर के कस्बा चोगांवा में एक खेत में नाड़ को आग लगाई गई थी। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। बाइक सवार सुखदेव सिंह इस आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। वह अमृतसर के कोहला का रहने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुखदेव अपनी बाइक से लोपोके से चोगांवा रोड पर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास से गुजर रहा था। वहां सड़क किनारे खेत की नाड़ में आग लगाई गई थी। हर तरफ धुआं ही धुआं फैला था। आग की लपटें सड़क तक पहुंच रही थीं। सुखदेव ने धुएं के बीच से बाइक निकालने का प्रयास किया लेकिन नाड़ की आग ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सुखदेव भी आग की चपेट में आ गया। बाइक और चालक धू-धू कर आग में जलने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे बचाने की कोशिश में लग गए। परंतु नाड़ की आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सुखदेव की जलकर मौत हो गई। लोपोके थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि सुखदेव के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी हाउस में रखवा दिया गया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन