{"_id":"62760b85b20e070afa6bcd2a","slug":"man-accused-of-stealing-beaten-after-tying-with-pillar-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बर्बरता: युवक ने घर से चुराया था पर्स, लोगों ने पकड़ा फिर खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बर्बरता: युवक ने घर से चुराया था पर्स, लोगों ने पकड़ा फिर खंभे से बांधकर पीटा
Sat, 07 May 2022 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 11:32 AM IST
सार
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने घर से पर्स चोरी किया था। पर्स से नकदी और मोबाइल निकालकर पर्स फेंक दिया था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-56 स्थित घर से एक युवक ने महिला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, नकदी, डेबिट कार्ड और कुछ जरूरी कागजात थे। महिला ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद सेक्टर के कुछ युवकों को सूचना मिली कि चोर मोहाली फेस-1 स्थित कोयला डिपो के पास स्थित दुकान पर मोबाइल बेचने के लिए आने वाला है। जैसे ही चोर मोबाइल बेचने दुकान पर पहुंचा युवकों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद वे उसे सेक्टर-56 कालोनी में ले आए और खंभे से बांधकर पीटा।
विज्ञापन
इस दौरान शिकायतकर्ता महिला भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने घर से पर्स चोरी किया था। पर्स से नकदी और मोबाइल निकालकर पर्स फेंक दिया था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पलसोर चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पर्स और डेबिट कार्ड को बरामद करने के लिए युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी है। आरोपी सेक्टर 56 में ही रहता है।
विज्ञापन