फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major Virk and Captain Singh contest for the post of President of Chandigarh Golf Club

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए के लिए मेजर विर्क और कैप्टन सिंह के बीच मुकाबला

Mon, 05 Jan 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Major Virk and Captain Singh contest for the post of President of Chandigarh Golf Club
चंडीगढ़। शहर के सबसे हाई-प्रोफाइल क्लबों में शामिल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव 25 जनवरी 2026 को होंगे। इस बार प्रधान पद के लिए मेजर आरएस विर्क (लाली) और कैप्टन मोहनबीर सिंह (बन्नी) के बीच मुकाबला होगा। मेजर आरएस विर्क इससे पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए, जबकि कैप्टन मोहनबीर सिंह पहली बार प्रधान पद के उम्मीदवार बने हैं। वर्तमान में रविबीर सिंह लगातार दो वर्षों से क्लब के प्रधान हैं। क्लब में करीब 1800 सदस्य हैं, जो चुनाव में मतदान करेंगे। सदस्यों में उच्च पदस्थ अधिकारी, सेना के सेवानिवृत्त मेजर, कर्नल व जनरल, राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति और खेल जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हैं। इनमें पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह, कपिल देव, अर्जुन अवार्डी हरमीत काहलो, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और रानी परनीत कौर जैसे नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह हैं दोनों टीमों के प्रधान और उनकी टीम के सदस्य

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के जनवरी में होने जा रहे चुनाव के लिए इस बार प्रधान पद के लिए मेजर आरएस विर्क और उनकी टीम मेंबर्स में सैंडी लहल, डाॅ. एसपीएस ग्रेवाल, गैग्स औलाख, आलमगीर ग्रेवाल, डाॅ. अतुल सचदेवा, मुनीश अरोड़ा, सोना सिंह, ब्रिगेडियर टीएस मुड़ी, जस्सी तूर, डाॅ. जीएस कोचर का नाम शामिल है। वहीं प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार कैप्टन मोहनबीर सिंह (बन्नी) और उनकी टीम मेंबर्स में अजय वाधवा, डाॅ. अंगद , एपीएस कहाई, ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह,जसप्रताप सेखों, कैप्टन पीएस चिमी, रमन सिंहगिल, डाॅ. शोभित घई, डाॅ. सतबीर का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed