फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major reshuffle in Police Department in Haryana

हरियाणा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 एचपीएस अधिकारी हुए इधर से उधर

Fri, 09 Aug 2019 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Major reshuffle in Police Department in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने विधानसभा से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। तुरंत प्रभाव से 33 एचपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। एचपीएस संदीप सिंह को डीएसपी पानीपत लगाया गया है। सतीश कुमार गौतम डीएसपी तीसरी बटालियन, सुनारिया होंगे। सतीश कुमार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंचकूला का जिम्मा सौंपा गया है। 

विज्ञापन


जगदीश राय को डीएसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो लगाया गया है। सुनील कुमार डीएसपी पलवल मुख्यालय होंगे। विजयपाल और रमेश कुमार को डीएसपी, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो लगाया गया है। पृथ्वी सिंह को डीएसपी, महम का जिम्मा मिला है। सज्जन सिंह को डीएसपी, रोहतक लगाया गया है। ताहिर हुसैन डीएसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो होंगे। 
विज्ञापन


रवींद्र कुमार कुंडु को डीएसपी, एसटीएफ लगाया गया है। सोनू नरवाल को डीएसपी, डबवाली का जिम्मा मिला है। किशोरी लाल को डीएसपी, गुहला लगाया गया है। प्रमोद कुमार डीएसपी, पहली बटालियन आईआरबी, भौंडसी होंगे। राजेंद्र सिंह को डीएसपी, लाडवा लगया गया है। रमेश गुलिया को कालका का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन लाल को डीएसपी, अंबाला का जिम्मा मिला है। रजनीश कुमार डीएसपी, लोकायुक्त लगाए गए हैं। चंद्र पाल को डीएसपी, जींद लगाया गया है। परमजीत सिंह डीएसपी, तीसरी बटालियन, आईआरबी, सुनारिया होंगे। राजीव कुमार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद लगाया गया है। अनिल कुमार को डीएसपी, नूंह का जिम्मा मिला है। 


इंद्रजीत सिंह डीएसपी, कोसली लगाए गए हैं। रविंद्र सांगवान डीएसपी, कैथल होंगे। कुलभूषण को डीएसपी, एसटीएफ लगाया  गया है। बलजिंदर सिंह डीएसपी, कैथल होंगे। दिनेश यादव को डीएसपी, सिरसा लगाया गया है। वीरेंद्र सिंह दलाल को डीएसपी, पहली बटालियन एचएपी, अंबाला का जिम्मा मिला है। मुनीष सहगल को डीएसपी, सीआईडी लगाया गया है। राजकुमार वालिया डीएसपी, जीआरपी होंगे। सुरेंद्र कुमार को डीएसपी, शाहबाद, शाकिर हुसैन को डीएसपी, जीआरपी, राहुल देव को डीएसपी झज्जर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed