{"_id":"6a1359c54ad46f43a90c58f7","slug":"major-ctu-routes-from-sector-50-bsnl-bus-stop-closed-increasing-commuter-problems-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1028163-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-50 बीएसएनएल बस स्टॉप से प्रमुख सीटीयू रूट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-50 बीएसएनएल बस स्टॉप से प्रमुख सीटीयू रूट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की ओर से सेक्टर-50 स्थित बीएसएनएल बस स्टॉप से महत्वपूर्ण बस रूट बंद किए जाने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-63 निवासी विनोद कुमार आनंद ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार माता मनसा देवी रूट पर चलने वाली सीटीयू बस सेवा 9ए और 9सी पिछले करीब 8 से 10 महीनों से पूरी तरह बंद है। यह सेवा पिछले 20 से 25 वर्षों से इस रूट पर नियमित रूप से संचालित हो रही थी। इसके अलावा पूर्व में बस स्टैंड रूट पर चलने वाली बस संख्या 123 को भी बंद कर दिया गया है।
बस सेवाएं बंद होने से दैनिक यात्रियों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें अब दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए विनोद कुमार आनंद ने 15 अप्रैल 2026 को परिवहन सचिव दीप्रव लाकड़ा से मुलाकात भी की थी। इस दौरान उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि इस बस स्टॉप पर यूपीएस (अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई) की व्यवस्था चालू रहती है और उचित सहयोग किया जाएगा, लेकिन अभी तक बस सेवाएं दोबारा शुरू नहीं हो सकी हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बंद बस सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है। वहीं, सीटीयू डायरेक्टर अविकेश गुप्ता ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जानकारी ली जाएगी।