फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major Changes in Punjab Police Deptt

बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के एसएसपी बदले

Thu, 07 Aug 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Major Changes in Punjab Police Deptt

पंजाब सरकार ने बुधवार को 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके शर्मा को पदोन्नत करके प्रदेश का डीजीपी (जेल) तैनात करने के साथ जालंधर के पुलिस आयुक्त सहित सात जिलों के एसएसपी और अमृतसर के डीसीपी का तबादला कर दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा सात एडीजीपी, चार आईजी, दो डीआईजी और दो कमांडेंट को इधर से उधर किया गया है। इनमें 18 आईपीएस और 7 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं, जबकि बदले गए 7 एसएसपी में से 6 पीपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


गृह मामले एवं न्याय विभाग के प्रवक्ता के अनुसार डीजीपी (जेल) एसके शर्मा के पास कम्युनिटी पुलिसिंग विंग का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

आईपीएस अधिकारियों आरपी सिंह को एडीजीपी यातायात, जसमिंदर सिंह को एडीजीपी आईटी एंड टी, सीएसआर रेड्डी को एडीजीपी ट्रेनिंग व निदेशक एमआरएस पीपीए फिल्लौर, राजपाल मीना को एडीजीपी प्रोविजनिंग, वीके भावड़ा को निदेशक इंवेस्टिगेशन ब्यूरो, रोहित चौधरी को एडीजीपी जीआरपी पटियाला, आईपीएस सहोता को एडीजीपी-कम-एमडी पीपीएचसी, संजीव कालड़ा को आईजी आर्म्ड बटालियन जालंधर, बीके गर्ग को आईजी लॉ एंड ऑर्डर, गौतम चीमा को आईजी आईटी एंड टी-2, राकेश चंद्रा को आईजी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला, मुखविंदर सिंह छीना को डीआईजी आईटी व टी और कुंवर विजय प्रताप सिंह को डीआईजी जालंधर रेंज तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पुलिस आयुक्त, एसएसपी व डीसीपी

आईपीएस अधिकारियों युरिंदर सिंह को पुलिस आयुक्त जालंधर, गुरप्रीत तूर को एसएसपी गुरदासपुर, बिक्रम पाल सिंह भट्टी को डीसीपी अमृतसर व गुरशरण सिंह को कमांडेंट-कम-उप निदेशक पीपीए फिल्लौर तैनात किया गया है।


वहीं, पीपीएस अधिकारियों सुखवंत सिंह गिल को एसएसपी फिरोजपुर, मनमिंदर सिंह को एसएसपी बटाला, मनमोहन कुमार को एसएसपी तरनतारन, जसदीप सिंह सैनी को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण, जतिंदर सिंह खैरा को एसएसपी मोगा, राजजीत सिंह को एसएसपी होशियारपुर और गुरप्रीत सिंह गिल को तीसरी कमांडो बटालियन, मोहाली का कमांडेंट लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed