फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Majithia disproportionate assets case: Vigilance wrote a letter to eight banks and asked for the record of 12 accounts

मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामला: विजिलेंस ने आठ बैंकों को पत्र लिखकर 12 खातों का रिकॉर्ड मांगा

Wed, 16 Jul 2025 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Majithia disproportionate assets case: Vigilance wrote a letter to eight banks and asked for the record of 12 accounts
-पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यूपी में 150 करोड़ के करीब संपत्ति और 100 करोड़ के करीब लेन-देन का रिकॉर्ड मिला
विज्ञापन

-विजिलेंस अवैध संपत्ति बनाने में इस्तेमाल की जाली कंपनियों के रेड में मिले दस्तावेजों की जांच में जुटी
---
विशाल पाठक
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने आठ बैंकों को पत्र लिखकर 12 खातों में हुए करोड़ों रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड तलब किया है।
अलग-अलग बैंक खातों से जिन जाली कंपनियों, फर्मों और लोगों के बीच जो लेन-देन हुआ है, विजिलेंस उनका पता लगा रही है। इनमें कुछ खाते जाली कंपनियों, फर्मों, मजीठिया परिवार, उनके करीबियों और अन्य लोगों के बैंक खाते शामिल हैं।
विज्ञापन

बीते 10 से 15 सालों में मजीठिया से जुड़े लेन-देन के जरिये विजिलेंस बेनामी और आय से अधिक संपत्ति बनाने के लिंक खंगाल रही है ताकि उन करोड़ाें रुपये के पैसों का असली स्रोत पता लगाया जा सके। विजिलेंस के अधिकारियों के मुताबिक मजीठिया और उसके परिवार के नाम पर 150 करोड़ रुपये तक की संपत्तियों व 100 करोड़ के करीब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों के मिलने के बाद बैंकों को रिकॉर्ड के लिए यह पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मजीठिया की पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर फर्मों व कंपनी में शेयर, संपत्ति और हिस्सेदारी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। अब बैंकों से मांगे रिकॉर्ड के जरिये इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त, हिस्सेदारी और मुनाफे को भी खंगाला जाएगा। विजिलेंस इन सभी तथ्यों के जरिये इस बात का मूल्यांकन और सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है, जिससे यह साबित हो सके कि अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों में असल कनेक्शन और स्रोत क्या है। बीते दिनों पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजीठिया के अलग-अलग राज्यों में सामने आई संपत्तियों का विजिलेंस जांच को लेकर हवाला दिया था।


मजीठिया की कंपनियों में करोड़ों के ट्रांजेक्शन
मजीठिया पर ड्रग्स रैकेट से जुड़े आरोप भी हैं। विजिलेंस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इन कंपनियों के जरिये हुए लेने-देन में ड्रग्स तस्करी का लिंक तो नहीं है। विधानसभा में सीएम भगवंत सिंह मान ने मजीठिया की पत्नी विधायक गनीव कौर मजीठिया पर भी तंज कसते हुए कहा था कि जो 540 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे, वह सदन में उपस्थित होकर सरकार के सवालों का जवाब देने की जगह यहां क्यों मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed