फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main accused of CU video leak case gets bail from High Court

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: मुख्य आरोपी संजीव कुमार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत

Wed, 21 Dec 2022 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 10:02 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है और चार्ज फ्रेम होने बाकी हैं। अभी इस मामले का ट्रायल लंबा चलेगा। ऐसे में इतने लंबे समय तक याची को हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
Main accused of CU video leak case gets bail from High Court
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के हॉस्टल के बाथरूम में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी फौजी संजीव कुमार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उसे नियमित जमानत दे दी है। फौजी संजीव के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि आरोपी ने कोई अपराध नहीं किया है। आरोपी छात्रा ने याची पर आरोप लगाया है कि उसने (याची ने) तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो उसे भेजे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की कहानी को मान भी लें तो याची ने किसी को भी वीडियो आगे नहीं भेजा है। इसके साथ ही याची ने कहा कि वह जांच में शामिल हो चुका है और पूरा सहयोग कर रहा है। पंजाब सरकार ने कहा कि इस मामले में याची पर गंभीर आरोप हैं और उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है और चार्ज फ्रेम होने बाकी हैं। अभी इस मामले का ट्रायल लंबा चलेगा। ऐसे में इतने लंबे समय तक याची को हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


यह है मामला
गर्ल्स हॉस्टल की मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी कि 17 सितंबर को वॉर्डन उसके पास आई और बताया कि आरोपी छात्रा हॉस्टल में अन्य छात्राओं की अश्लील वीडियो बना रही है। इसके बाद छात्राएं एकत्रित हो गईं और आरोपी छात्रा के मोबाइल की जांच की गई तो पाया गया कि कुछ वीडियो डिलीट हैं। छात्रा के पास बार-बार संजीव का कॉल आ रहा था तो फोन स्पीकर पर डाल कर डिलीट की गई वीडियो वापस भेजने को कहा गया। संजीव ने वीडियो भेजी जिससे पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। इस मामले में याची को अरुणाचल प्रदेश से पंजाब पुलिस व अरुणाचल पुलिस ने मिल कर गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed