फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main Accused Of Amit Katoch Murder Case Arrested By Police

अमित कटोच हत्याकांड का मुख्य आरोपी रजत गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रिब्यून चौक के पास दबोचा

Wed, 03 Jul 2019 11:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Main Accused Of Amit Katoch Murder Case Arrested By Police
पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 की मार्केट में बीते शुक्रवार को सरेआम चाकू घोंपकर अमित कटोच की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी खरड़ के सन्नी एनक्लेव निवासी रजत तिवारी (20) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की उस वक्त गिरफ्तारी हुई, जब वह अपने एक दोस्त से रुपये लेने ट्रिब्यून चौक के पास पहुंचा। पुलिस गुरुवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करना है। 
विज्ञापन


एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले ने बताया कि सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह को सूचना मिली कि अमित कटोच की हत्या का मुख्य आरोपी रजत तिवारी ट्रिब्यून चौक के पास किसी से रुपये लेने आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर राजदीप सिंह और सेक्टर-39 थाने में तैनात एएसआई परमिंदर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी की अगुवाई में टीम का गठन कर आरोपी रजत को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसके पास रुपये खत्म हो गए थे। बुधवार वह अपने दोस्तों से पैसे लेने के लिए ट्रिब्यून चौक पहुंचा। एसएसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद रजत बुड़ैल गया और अपने दो दोस्तों को फोन कर रुपये मंगवाए। इसके बाद वह पटियाला भाग गया और वहां से अमृतसर निकल गया था। 

दो साल से थी रंजिश 

एसएसपी ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले अमित कटोच और आरोपी रजत तिवारी सेक्टर-41 बड़हेड़ी में रहते थे। इस दौरान उनके बीच कभी पार्किंग तो कभी छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है।

इसी के चलते आरोपी रजत रंजिश रखने लगा और बीते शुक्रवार को अमित की हत्या कर दी। वारदात के दिन आरोपी रजत ने चाकू से वार किया। जबकि हरप्रीत ने कांच और बिल्ला ने हेलमेट से मारा। 

आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज 
पुलिस के अनुसार रजत पर सेक्टर-39 थाने में हत्या के प्रयास और सेक्टर-34 थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज है। रजत की सेक्टर-39 थाने में दर्ज केस में गिरफ्तारी हो गई थी, जबकि किडनैपिंग के केस में पिछले अप्रैल महीने से फरार चल रहा था। आरोपी खरड़ स्थित एक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा है। 

यह था मामला 

बीते शुक्रवार को सेक्टर-40 के मार्केट में सरेआम एक्टिवा और बाइक सवार पांच आरोपियों ने खरड़ के सन्नी एनक्लेव निवासी अमित कटोच की हत्या कर दी थी।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमित को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित कटोच अपने पीछे एक जुड़वा भाई सुमित कटोच, दो विवाहित बड़ी बहनें और माता-पिता को छोड़ गया है। 

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुड़ैल निवासी तिलक, सेक्टर-55 निवासी रित्विक भारद्वाज उर्फ बिल्ला, सेक्टर-34डी निवासी चेतन सिंह और सेक्टर 43 निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया था। आरोपी तीन-तीन दिन के रिमांड पर है। गुरुवार को सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed