फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahila Congress protested by cooking food on the stove

महिला कांग्रेस ने चूल्हा पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया

Fri, 16 Jul 2021 02:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress protested by cooking food on the stove
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम लाइट प्वाइंट के नजदीक महिला कांग्रेस ने वीरवार को महंगाई के विरोध में चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध जताया। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि रसोई गैस, सरसों के तेल व अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। महंगाई से लोग परेशान हैं। रसोई से कई चीजें धीरे-धीरे गायब हो रही हैं।
विज्ञापन

दीपा दुबे ने बताया कि बापूधाम में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रानो देवी और स्थानीय महिला कांग्रेस की इंचार्ज ज्योति व ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि महंगाई पर जल्द से जल्द काबू पाएं। यदि महंगाई कम नहीं हुई तो यह प्रदर्शन पीएम के घर तक पहुंच जाएगा। दीपा दुबे ने कहा कि महिला कांग्रेस ने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया है। यदि महंगाई बढ़ती गई तो देश के नागरिक अपने अपने घरों में भी चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में ओम लता, ललिता, सविता, नीलम, माया, सुनीता, रेनू, मुनि, शकुंतला, रमा, गीता, आरती, शीला, नरेश, कृष्ण, जेपी, विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed