फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahashivratri worship India-Pakistan match screen in Chandigarh hotel

श्रद्धा और खेल का अनोखा संगम: दिन में पूजा, शाम को IND-PAK मैच का रोमांच, चंडीगढ़ के होटलों में खास इंतजाम

Sun, 15 Feb 2026 10:24 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 10:24 AM IST
सार

चंडीगढ़ के मंदिरों में सुबह से भी भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। पूरा शहर बम-बम भोले के गुणगान से गूंज रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की जीत के लिए प्रार्थना भी की जा रही है। 

विज्ञापन
Mahashivratri worship India-Pakistan match screen in Chandigarh hotel
मंदिरों में भोले के भक्तों का तांता। - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ल्ड कप टी-20 में सबसे रोमांचक घड़ी आ चुकी है। आज (रविवार) को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के सामने होंगे। ट्राइसिटी के दर्शकों को इस हाई वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार है। मुकाबले के लिए शहर के होटल और क्लब के प्रबंधकों ने खास तैयारी कर ली है। खास बात यह है कि रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व है, ऐसे में श्रद्धा और खेल का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सुबह श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करेंगे और शाम को टी-20 मैच का लुत्फ उठाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ के मंदिरों में सुबह से भी भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। पूरा शहर बम-बम भोले के गुणगान से गूंज रहा है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए भी भारतीय फैंस टीम की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। युवाओं में मैच को लेकर खासा क्रेज है। 
विज्ञापन


मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होगा। इस हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए विश्वभर से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। शहर के लोग भी इस मुकाबले को देखने के लिए तैयार है। मोहाली के स्टार खिलाड़ी गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारतीय टीम में शामिल हैं। उनसे ट्राइसिटी के लोगों को खास प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीन पर दिखाया जाएगा दिलचस्प मुकाबला
होटलों की स्क्रीन पर इस मुकाबले को दिखाया जाएगा। सेक्टर-35 स्थित पैडलर्स होटल के ऑपरेशन मैनेजर मकान सिंह ने बताया कि इस मुकाबले को दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, चंडीगढ़ क्लब में बड़ी स्क्रीन पर इस मुकाबले को दिखाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed