फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahapanchayat of Qaumi Insaaf Morcha on Chandigarh-Mohali border police force deployed

Chandigarh: मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा की महापंचायत, सभी सीमाएं सील, तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात

Sat, 25 Jan 2025 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा लगे हुए 2 साल पूरे होने पर सात जनवरी को जत्थे बंदियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पंजाब सीएम आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ में एंट्री कर ली थी। इसके बाद यह प्रदर्शनकारी सेक्टर-43 आईएसबीटी के सामने सड़क पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
Mahapanchayat of Qaumi Insaaf Morcha on Chandigarh-Mohali border police force deployed
तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सजा पूरी होने के बाद भी जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई को लेकर शनिवार को चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा की महापंचायत हो रही है। इसमें हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के भी काफी जत्थेदार पहुंचे हैं। महापंचायत को लेकर बॉर्डर पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स व अन्य एजेंसियों की टुकड़ियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवलदीप कौर सहित आईजी राजकुमार भी सुबह से बॉर्डर पर ही मौजूद हैं। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में एंट्री करने वाली सभी सीमाओं पर काफी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी शहर में एंट्री ना कर सके।
विज्ञापन


काैमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 26 जनवरी को चंडीगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। मोर्चा ने कहा कि कोशिश की गई तो भी हमें रोकना मुश्किल होगा।

सात जनवरी को चंडीगढ़ में घुस गए थे प्रदर्शनकारी

दरअसल चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा लगे हुए 2 साल पूरे होने पर सात जनवरी को जत्थे बंदियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पंजाब सीएम आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ में एंट्री कर ली थी। इसके बाद यह प्रदर्शनकारी सेक्टर-43 आईएसबीटी के सामने सड़क पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को उठाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस पर तलवारों सहित अन्य हथियारों से हमला किया गया था जिसमें चार जवान बुरी तरह से घायल हो गए थे। उसी दिन इंसाफ मोर्चा की ओर से ऐलान किया गया था कि 25 जनवरी को फिर से मोर्चे पर महापंचायत बुलाई जाएगी जिसमें सिख बंदियों की रिहाई को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत को लेकर शुक्रवार देर रात को ही चंडीगढ़ पुलिस ने मोर्चे की ओर जाने वाली सड़क को मिट्टी से भरे टिप्परों व बैरिकेड्स के जरिए बंद कर दिया था। मोर्चे पर काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं ताकि इस बार पहले की तरह किसी भी प्रदर्शनकारी को चंडीगढ़ में एंट्री न करने दी जाए। इसके साथ ही मोहाली की ओर से चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस जवान तैनात है और पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed