फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Magic Hand goalkeeper Gurpreet Singh received Golden Glove Award

उपलब्धिः मैजिकल हैंड गोलकीपर गुरप्रीत सिंह को 'गोल्डन ग्लव अवार्ड', राष्ट्रपति कर चुके सम्मानित

Tue, 17 Mar 2020 01:31 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 17 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Magic Hand goalkeeper Gurpreet Singh received Golden Glove Award
गुरप्रीत सिंह संधू
सिटी ब्यूटीफुल के सेंट स्टीफंस फुटबाल अकादमी के पूर्व छात्र गुरप्रीत सिंह संधू ने गोल्डन ग्लव अवार्ड जीता है। यह अवार्ड उन्हें लगातार दूसरी बार बेस्ट गोलकीपर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन 2019-20 के लिए मिला है। इन्हें ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। मैजिकल हैंड गोलकीपर गुरप्रीत को गोल्डन ग्लब अवार्ड मिलने पर सेंट स्टीफंस स्कूल की फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियाें में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व चैंपियन बंगलूरू एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सीजन में 19 मैचों में अपनी टीम के लिए 49 सेव किए। एरिंदम इस सीजन में 20 मैचों में 53 सेव करके दूसरे नंबर पर रहे। 24 साल के गुरप्रीत सिंह संधू मूल रूप से मोहाली के रहने वाले हैं। वह 8 साल की उम्र से फुटबाल खेल रहे हैं।
विज्ञापन

बचपन में ही इरादे जाहिर कर दिए थे

अकादमी के फुटबाल कोच और गुरप्र्र्रीत सिंह को ट्रेनिंग देने वाले सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही होनहार खिलाड़ी था। शुरुआत में ही उसने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। वह स्कूल, स्टेट और नेशनल के बाद इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति से भी हो चुके हैं सम्मानित
गुरप्रीत सिंह संधू को फुटबाल में उनकी शानदार उपलब्धियाें के चलते उन्हें अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। यह अवार्ड उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया था।


भारतीय टीम की कप्तानी मिलते ही जीत दिलाई
गुरप्रीत सिंह पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी हैं। वह भारतीय क्लब बंगलूरू और भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए गोलकीपर के रूप में खेलते हैं। 2016 मे प्न्यूटो रिको के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच के लिए गुरप्रीत को भारत की राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया था। इस मैच को भारत ने 4-1 से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed