फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lyrist Irshad Kamil in Punjab University Chandigarh

'पीयू से प्यार ले जाता हूं, मुंबई में आकार देता हूं'

Wed, 11 Feb 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
Lyrist Irshad Kamil in Punjab University Chandigarh

पीयू के एल्युमिनी और मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने कहा कि पीयू से ढेर सारा प्यार समेट कर ले जाता हूं। मुंबई जाकर उसे आकार देता हूं और वह प्रेम गीत या नज्म का रूप ले लेता है। फिर वापस इसे आपको लौटा देता हूं।

विज्ञापन


इरशाद पीयू के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित दिल की बात इरशाद के साथ कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से बात कर रहे थे। इरशाद ने कहा कि आज भी ऐसा लगता है जैसे वह यहीं के स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन


यहां के पेड़ों, हरी घास, स्टूडेंट सेंटर और गांधी भवन के पास मिलने वाली शांति को याद करता हूं। इरशाद ने पहले पीयू से हिंदी में एमए की। इसकेबाद 1996 में पीएचडी की डिग्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखने का सबसे आसान विषय रूमानियत
युवाओं को लेखन के टिप्स देते हुए इरशाद ने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं की जो आप लिखें वह कहीं पब्लिश हो जाए। आप लिखने की शुरुआत तो कीजिए। लिखने का सबसे आसान विषय रूमानियत है। प्यार पर लिखिए।


इरशाद ने अपनी नई किताब 31 नज्म में से कुछ प्यारी नज्में पढ़कर भी सुनाई। उन्होंने कहा कि यह बुक रूमानियम को समेटे हुए है।

शिक्षक ने जमकर की तारीफ
इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स केसाथ इरशाद के कई शिक्षक भी मौजूद थे। एमए में इरशाद को पढ़ा चुकीं नीरजा सूद ने बताया कि आज खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। गर्व है कि मुझे इरशाद को पढ़ाने का मौका मिला। इरशाद बड़ा सौम्य स्टूडेंट था। उसकी लेखनी रचनात्मकता से भरी होती थी। सेलेब्रिटी बनने केबाद भी वह आम आदमी की तरह उपलब्ध हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed