फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Luxury flats built in IT park, company set for design

आईटी पार्क में बनेंगे लग्जरी फ्लैट्स, डिजाइन के लिए कंपनी तय

Wed, 13 Jan 2021 08:32 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Luxury flats built in IT park, company set for design
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ व पीजीआई के अधिकारियों के लिए आईटी पार्क में लग्जरी फ्लैट्स बनने हैं। इसके लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने कंपनी तय कर ली है। सीएचबी ने पंचकूला की क्रिएटिव कंसोर्टियम कंपनी को डिजाइन तैयार करने का काम सौंपा है। इसके अलावा सीएचबी ने काम शुरू करने के लिए पंजाब, हरियाणा और पीजीआई को राशि के भुगतान के लिए अनुस्मारक (रिमाइंडर) भी भेजा है।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि आईटी पार्क में बनने वाले वीआईपी फ्लैट्स के डिजाइन के लिए सीएचबी ने आर्किटेक्ट्स के बीच प्रतियोगिता कराई थी। इसमें सीएचबी को 25 डिजाइन मिले थे। डिजाइन तय करने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने अंतिम मंजूरी दी। जिस कंपनी के डिजाइन को चुना गया, उसी कंपनी को डिजाइन पर आगे काम करने के लिए चुना गया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड आईटी पार्क में 10 टावर का निर्माण करने जा रहा है। यह सभी लग्जरी फ्लैट्स वीआईपी लोगों के लिए बनाए जाएंगे। इनमें आईएएस, आईपीएस अधिकारी व नेता भी शामिल होंगे। सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट्स के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके, इसके लिए बोर्ड ने पंजाब-हरियाणा व पीजीआई को 25 प्रतिशत भुगतान करने के लिए पत्र भेजा था। हरियाणा की तरफ से भुगतान करने को लेकर जवाब आया था, लेकिन बोर्ड को अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए बीते दिनों बोर्ड ने पंजाब, हरियाणा व पीजीआई को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन

इन वीआईपी फ्लैट्स में होंगी सभी आधुनिक सुविधाएं
आईटी पार्क में बनने वाले फ्लैट्स में सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां 6.73 एकड़ एरिया में फ्लैट्स का निर्माण करवाना है। एक टॉवर में 28 फ्लैट्स अधिकारियों के लिए होंगे, जबकि 28 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स दूसरे टॉवर में सर्वेंट क्वार्टर होंगे। इस तरह तीनों को एक टॉवर के लिए टैक्स सहित कुल राशि 66 करोड़ रुपये बोर्ड को देने होंगे। यहां पर ईडब्ल्यूएस, टू बेडरूम और थ्री बेडरूम फ्लैट्स शामिल होंगे। यह सेवन स्टोरी फ्लैट्स होंगे, जिसमें जिम और स्वीमिंग पूल का निर्माण भी करवाया जाएगा। जैसे ही राज्यों की तरफ से पैसा जमा करा दिया जाएगा, वह इनका निर्माण कार्य भी शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed