{"_id":"5ca30d9ebdec22140e108268","slug":"luxury-buses-for-delhi-and-punjab-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लग्जरी बसों में करें दिल्ली और पंजाब का सफर, मोबाइल पर जान सकेंगे बस की लाइव लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लग्जरी बसों में करें दिल्ली और पंजाब का सफर, मोबाइल पर जान सकेंगे बस की लाइव लोकेशन
Tue, 02 Apr 2019 12:52 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
लग्जरी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से दिल्ली और पंजाब राज्यों में अब लोग लग्जरी बसों में सफर कर सकेंगे। सीटीयू यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा देने जा रहा है। पहले राउंड में सीटीयू को मिलने वाली 40 बसों में से 5 बसें शहर पहुंच गईं हैं, जिन्हें सोमवार को एडवाइजर मनोज परीदा ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
अधिकारियों की मानें तो बसों में लोगों का सफर आरामदायक बनाने के लिए मोबाइल चार्जिंग से लेकर रीडिंग लैंप तक की व्यवस्था हर सीट पर की गई है। इसमें सफर करते समय लोग यह भी पता लगा सकते हैं कि बस कहां पहुंची है और कितनी देर में गंतव्य पर पहुंच जाएगी। इन बसों को चंडीगढ़ से दिल्ली, लुधियाना और पटियाला के बीच चलाया जाएगा।
35 बसों का संचालन चंडीगढ़ से दिल्ली, रोहतक, अमृतसर, बैजनाथ, मनाली, कटरा, शिमला, देहरादून और धर्मशाला तक किया जाएगा। सभी बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे, एलईडी रूट बोर्ड, जीपीएस डिवाइस ट्रैकिंग अनुकरण मौजूद हैं। इसके साथ ही हर सीट के पास किताब पढ़ने के लिए लाइट मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा मौजूद है।