{"_id":"985abeae08d1d87751b046ad80da7ee0","slug":"ludhiana-businessman-old-robbed-motorcycle-eye-chili-powder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग व्यापारी से लूटे साढ़े 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग व्यापारी से लूटे साढ़े 11 लाख
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश नगर चौक समीप शनिवार देर रात मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे होजरी व्यापारी रामजी दास दुआ (65) की आंखों में मिर्च डालकर उनकी एक्टिवा में पड़े साढ़े 11 लाख लूट लिए।
लुटेरे उनकी एक्टिवा ही अपने साथ ले गए। व्यापारी से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने लोगों से लुटेरों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान वहां आसपास के लोगों ने रामजी दास को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में थाना डिवीजन चार की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पटेल नगर निवासी रामजीदास दुआ की दाल बाजार में राखी गारमेंट्स के नाम से दुकान है। शनिवार की देर रात को वे दुकान की सेल लगभग साढ़े 11 लाख रुपये बैग में डालकर एक्टिवा की डिग्गी में रखकर घर को निकल गए।
जब वे रास्ते में कैलाश सिनेमा चौक के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दो लुटेरों में से एक ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी। इससे उनकी एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और वे उन्हें घसीटते हुए काफी दूर तक गए।
इस दौरान एक लुटेरे ने उनके मुंह पर बेसबॉल का डंडा मार उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान एक लुटेरा उनकी एक्टिवा भगा कर फरार हो गए। रामजी दास के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया।
थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि अस्पताल में दाखिल होने की वजह से रामजीदास से कोई बात नहीं हो सकी है। उनसे भी लुटेरों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
जिस जगह पर लुटेरों ने घात लगाकर होजरी व्यापारी रामजीदास दुआ की आंखों में मिर्च डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उसके आसपास कुछ दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे लुटेरों के बारे में कुछ जानकारी हासिल हो सके।