फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LPG leak from tanker of goods train commotion at railway station

मालगाड़ी के टैंकर से LPG लीक, स्टेशन पर हड़कंप

Sun, 13 Sep 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लालड़ू,डेराबस्सी(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, लालड़ू,डेराबस्सी(पंजाब) Updated Sun, 13 Sep 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
LPG leak from tanker of goods train commotion at railway station

स्टेशन पर एलपीजी से भरी 32 वैगनों वाली मालगाड़ी के एक टैंकर से एलपीजी लीकेज होने से अफरातफरी मच गई। शताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट। घटना पंजाब के डेराबस्सी के पास स्थित लालडू रेलवे स्टेशन पर शनिवार को घटी।

विज्ञापन


गैस लीक के चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय भारत पेट्रोलियम गैस फैक्टरी की टीम ने मौके पर पहुंचकर सवा घंटे बाद लीकेज बंद करने में सफलता हासिल की। इसके बाद करीब रात 9 बजे रेल यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार, लालड़ू स्टेशन के पास भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के लिए एलपीजी युक्त 32 वैगन वाली मालगाड़ी बठिंडा के रतनगढ़ से लालड़ू स्टेशन पर सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे प्लांट में ले जाकर खाली किया जाना था, लेकिन कंपनी में वैगन क्षमता फुल होने के कारण मालगाड़ी को लालड़ू स्टेशन पर ही खड़ी कर दी गई। शाम करीब साढे़ सात बजे ट्रैक के नजदीक से गुजर रहे कुछ लोगों को एलपीजी की गंध महसूस हुई।

धूलकोट स्टेशन पर चंडीगढ़ आ रही शताब्दी ट्रेन रोकनी पड़ी

LPG leak from tanker of goods train commotion at railway station

इस पर उन्होंने रेलवे स्टेशन के एसएस अजायब सिंह को सूचित किया। उन्होंने पुलिस और गैस प्लांट के प्रबंधकों को मामले की जानकारी दी। पता चला कि ट्रेन के 16वें टैंकर के ऊपरी वॉल्व में लीकेज थी।

सबसे पहले वहां किसी भी प्रकार की फायर एक्टिविटी रोकने के लिए अलर्ट जारी किया गया और ट्रैक पर रेल ट्रैफिक बंद कर दिया गया। इसके चलते धूलकोट स्टेशन पर चंडीगढ़ आ रही शताब्दी ट्रेन रोकनी पड़ी, जबकि नंगल डैम पैसेंजर को दप्पर स्टेशन पर रोका गया।

बीपीएल कंपनी के डिप्टी मैनेजर ऑपरेशन शिशिर सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय फायर व लीकेज कंट्रोल एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब पौने नौ बजे लीकेज कंट्रोल कर ली। शिशिर सिंह ने बताया कि लीकेज 35 टन वाले कैप्सूल यानि टैंकर के एक ऊपरी वॉल्व में हो रही थी, जिसे ब्लाइंड कैप लगाकर बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लीकेज मामूली थी, जिसका समय रहते पता चल गया। उन्होंने कहा कि देरी से पता चलने पर लीकेज बढ़ सकती थी और बढ़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed