फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lpg gas cylinder booking now online

रसोई गैस की बुकिंग करानी है तो पढ़ें ये गुड न्यूज

Thu, 19 Jun 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
lpg gas cylinder booking now online

रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने वालों के लिए खुशखबरी। आईओसी एक जुलाई से पूरे पंजाब में अपने 25 लाख से अधिक कंज्यूमर के लिए इंडेन गैस की बुकिंग ऑनलाइन करने जा रहा है।

विज्ञापन


सेंट्रलाइज्ड आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम) सेवा के लिए आईओसी का आइडिया मोबाइल ऑपरेटर कंपनी के साथ अनुबंध हुआ है। अनुबंध के तहत कंज्यूमर अपने मोबाइल से 97813-24365 नंबर पर कॉल करके या फिर एसएमएस करके 24 घंटे, सातों दिन और पूरा साल गैस बुकिंग करा सकेंगे।

विज्ञापन

मोहाली, लुधियाना व जालंधर में सुविधा

lpg gas cylinder booking now online

पंजाब में रसोई गैस के 67 लाख कंज्यूमर्स में से 38 लाख आईओसी यानी इंडेन, 16 लाख बीपीसीएल-भारत और 13 लाख एचपीसीएल यानी एचपी गैस के साथ जुड़े हैं।

इसमें अभी तक केवल भारत गैस के उपभोक्ताओं को पिछले एक साल से गैस बुकिंग के लिए आईवीआरएस उपलब्ध है। आईओसी अभी तक केवल मोहाली, लुधियाना व जालंधर में तकरीबन 13 कंज्यूमर की गैस बुकिंग आईवीआरएस से कर रहा है। एचपीसीएल अभी यह सेवा नहीं दे रहा है।

गैस सप्लाई के लिए 325 डिस्ट्रीब्यूटर्स
आईओसी इंडेन के पंजाब में 38 लाख ग्राहकों को गैस सप्लाई करने के लिए 325 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। गैस बुकिंग के लिए उन्हें प्रतिदिन औसतन 400 कॉल आ रही हैं। 2 बुकिंग क्लर्कों के लिए इन फोन कॉल को 8 घंटे में अटेंड करना असंभव है।

ऑनलाइन बुकिंग का यह होगा फायदा

lpg gas cylinder booking now online

- आपके नाम बुक हुआ सिलेंडर किसी और को नहीं जाएगा।
- एसएसएस के जरिए बुकिंग नंबर बताया जाएगा ।
- डिलीवरी के लिए रसीद कटने पर एसएमएस अलर्ट आएगा।
- डिलिवरी न होने पर 72 घंटे के भीतर बुकिंग कैंसिल होने का एसएमएस आएगा
- डिस्ट्रीब्यूटर अब रसोई गैस की कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे।
- सिलेंडर की डिलीवरी में तेजी आएगी। कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- सिलेंडर डिलिवरी होने पर भी एसएसएम अलर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed