{"_id":"5e5f711f8ebc3eebb1062d08","slug":"love-story-couple-committed-suicide-in-front-of-train-at-karnal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनालः ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, 12 मार्च को होनी थी लड़की की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनालः ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, 12 मार्च को होनी थी लड़की की शादी
Thu, 05 Mar 2020 09:04 AM IST
खुशबू गोयल
सोमदत्त शर्मा, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि उचाना नहर के समीप युवक-युवती के शव पड़े हैं। जीआरपी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतकों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
उसके बाद जीआरपी ने शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मॉर्चरी हाउस भेजा। बुधवार को जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद का कहना है कि मामले को हर पहलू से जोड़कर जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन