फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple arrested after complaint of parents, Got married

प्रेमी जोड़े को थाने में उठा लाये दरोगाजी...और रचा दी शादी

Fri, 12 Jun 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 12 Jun 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
love couple arrested after complaint of parents, Got married

पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी की प्लानिंग शुरू करते ही सामने आ गई कई अड़चनें। लड़की के पेरेंट्स ने विरोध जताया, मगर लड़की नहीं मानी। पेरेंट्स ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले आई।

विज्ञापन


दस्तावेज चेक किए तो दोनों बालिग निकले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। यही नहीं दोनों को नई जिंदगी शुरू करने के लिए आशीर्वाद भी दिया। फिर दोनों ने शहर के एक मंदिर में शादी कर अपनी नई दुनिया की शुरूआत की।
विज्ञापन


कहानी भले ही फिल्मी लगती हो, मगर यह रियलिटी है। मामला है पंजाब के मोहाली का। वीरवार को मटौर थाने में काफी देर तक ड्रामा चला। आखिर में प्यार की जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मटौर गांव का है। वहां पर ही राम लखन और लड़की अंशु दोनों अपने परिवारों संग रहते हैं। राम लखन प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है, जबकि अंशु घर पर ही रहती है।

लड़के और लड़की ने एक मंदिर में शादी कर ली

love couple arrested after complaint of parents, Got married

छह माह पहले ही दोनों में दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी की प्लानिंग में जुट गए। वीरवार सुबह इसकी भनक अंशु के पेरेंट्स को लग गई। उन्होंने अंशु को काफी समझाया कि वह ठीक नहीं कर रही। मगर उसने एक न सुनी।

अंशु के पेरेंट्स ने वुमन हेल्पलाइन पर फोन कर दिया और कहा कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। उससे एक लड़का शादी करने जा रहा है। वह भी नाबालिग है। यह शादी नियमों के मुताबिक संभव नहीं है।

वुमन हेल्पलाइन की टीम मटौर पहुंच गई। प्रेमी जोड़े को उठाकर थाने ले आई। दोनों के पेरेंट्स भी थाने पहुंच गए। इसी बीच लड़के की मां ने लड़के के दस्तावेज दिखाए तो पता चला कि लड़के की उम्र 22 साल है, जबकि लड़की 18 साल की है। इसके बाद पुलिस वालों ने लड़के-लड़की से लिखवाकर ले लिया।

साथ ही कहा कि दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं बनती है। इसलिए उन्हें छोड़ दिया। परंतु लड़की ने अपने पेरेंट्स संग जाने से मना कर दिया। गुस्साए लड़की के पेरेंट्स उसे लड़के के परिजनों के पास छोड़कर वहां से चले गए।

फिर लड़के और लड़की ने एक मंदिर में शादी कर ली। मटौर थाने के एचएचओ महेश सैनी ने कहा कि दोनों बालिग थे। इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed