फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Losing virginity at a young age does not mean getting licenses to misconduct says cbi special court

‘कम उम्र में वर्जिनिटी खोने का मतलब उससे दुराचार करने का लाइसेंस मिलना नहीं’

Thu, 07 Jun 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Losing virginity at a young age does not mean getting licenses to misconduct says cbi special court
Mohammad Ashraf Mir

'गरीबी एक बड़ा कारक है, जिससे महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण और हिंसा के मामले बढ़ते हैं। वहीं, किसी महिला द्वारा कौमार्य (वर्जिनिटी) खोना किसी भी व्यक्ति को बलात्कार करने का लाइसेंस नहीं देता है।’ सीबीआई की विशेष अदालत की जज गगन गीत कौर ने बुधवार को जम्मू सैक्स स्कैंडल में बीएसएफ के पूर्व डीआईजी केसी पाड़ी, जम्मू पुलिस के पूर्व डीएसपी मोहम्मद अशरफ मीर समेत अन्य को सुनाई सजा के फैसले में यह बात कही।

विज्ञापन


विशेष अदालत की जज ने फैसले में पीड़िता के नाबालिग होने के मद्देनजर कहा कि कम उम्र में वर्जिनिटी खोने का मतलब यह नहीं है कि उससे कोई भी व्यक्ति को दुराचार करने का लाइसेंस मिल गया है। अदालत ने कहा कि पीड़िता गरीब थी और उसकी गरीबी का ही दोषियों ने फायदा उठाया। बीएसएफ के पूर्व डीआईजी केसी पाड़ी ने उनके द्वारा देश सेवा और 40 उग्रवादियों को मारने की दलील देते हुए सजा में नरमी की अपील की थी। लेकिन, अदालत इस बात को भी नजरअंदाज नहीं कर सकती कि दोषी ने एक नाबालिग से रेप किया है। उन पर देश और लोगों की सुरक्षा का जिम्मा था। ऐसे में उन्होंने देश और लोगों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जम्मू पुलिस के पूर्व डीएसपी मोहम्मद अशरफ मीर ने पुलिस अधिकारी होते हुए ऐसी घिनौनी हरकत कर जनता के विश्वास को तोड़ा है। केसी पाड़ी और अशरफ मीर द्वारा दुराचार करना वह भी तब जब वह अनुशासनात्मक और सुरक्षा फोर्स से जुड़े अधिकारी हैं, तो ऐसी उम्मीद किसी से भी नहीं की जा सकती। पब्लिक का उन पर उनकी सुरक्षा का भरोसा था। ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करना उनके ऐसे कामों को माफ नहीं कर सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केसी पाड़ी द्वारा घाटी में ड्यूटी के दौरान 40 उग्रवादियों को मारने से उनकी नाबालिग से दुराचार के अपराध को नहीं ढक सकती। सभी सरकारी अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वह सर्विस के दौरान अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दें। इसके लिए उन्हें उनकी नौकरी के अनुसार वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में केसी पाड़ी द्वारा किए गए अपराध को अदालत नजरअंदाज नहीं कर सकती। हालांकि, उन्होंने अपने और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर देश के लिए सेवाएं दी हैं।

अदालत की राय में, अपनी जान जोखिम में डालकर आतंकवादियों को मारना इस मामले में उन्हें उनके द्वारा टारगेट करना नहीं माना जा सकता। वहीं, पूर्व डीएसपी मीर, जो कि पुलिस अधिकारी रहा है, उसने जनता के विश्वास को तोड़ा है। उनके द्वारा तबीयत खराब होना, स्वास्थ्य गिरना, नौकरी जाना और परिवार की आय बंद होने को उग्रवादियों द्वारा टारगेट करने का कारण नहीं मान सकते।  

वहीं, अदालत ने शब्बीर अीमद लवे, मसूद अहमद उर्फ मकसूद को दोषी ठहराते हुए फैसले में कहा कि दोनों ने एक ही दिन और एक ही जगह नाबालिग से दुराचार किया। ऐसे में वह दया या नरमी के हकदार नहीं हो सकते। वहीं शब्बीर अहमद लान्गू ने नाबालिग द्वारा उससे शादी से इनकार करने पर उससे दो बार दुराचार किया। ऐसे दोषी नरमी के हकदार नहीं हो सकता।
 

गरीबी ने धकेला था वेश्यावृत्ति में

Losing virginity at a young age does not mean getting licenses to misconduct says cbi special court
cbi court
इससे पहले अदालत में दिए बयान में पीड़िता ने कहा था कि वह एक राजमिस्त्री की बेटी है। उसकी मां घर पर ही एंब्रायड्री का काम करती थी। वे लोग काफी गरीब हैं। उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते थे। उनकी कोई नियमित कमाई नहीं थी, लेकिन दोनों की कमाई से घर का खर्च जैसे-तैसे चल जाता था। पीड़िता के अनुसार उसे सबीना ने वेश्यावृत्ति में धकेला था। इसके लिए वह उसे 200-300 रुपये ही देती थी।

वहीं, कई बार तो वह उसे पैसे भी नहीं देती थी। पैसे मांगने पर वह उसे धमकाती थी कि अगर उसने पैसे मांगे तो वह उसके वीडियो वायरल कर देगी। उसकी मां कभी-कभी सबीना के घर पर काम भी करती थी। पीड़िता के बयान के अनुसार कई बार दोषियों ने उसके साथ दुराचार भी किया। वहीं, दो दोषियों ने तो उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद वह उसे वहीं वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने के नाम पर उसे धमकाकर उससे दुराचार करते थे।

 

देशसेवा के नाम पर मांगी थी सजा में नरमी

Losing virginity at a young age does not mean getting licenses to misconduct says cbi special court
केसी पाड़ी
बीएसएफ के पूर्व डीआईजी केसी पाड़ी ने अदालत से 4 मई को देशसेवा और सुरक्षा करते हुए 40 के करीब उग्रवादी मारने की दलील देते हुए सजा में नरमी की अपील की थी। वहीं जम्मू पुलिस के पूर्व डीएसपी मोहम्मद अशरफ मीर ने भी अदालत में उनके दो बच्चों की परवरिश, उसकी उम्र और स्पाइनल कॉड इंजरी को आधार बनाते हुए सजा में नरमी की अपील की थी।

हालांकि, सीबीआई के वकील केपी सिंह ने सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की दलील दी थी कि दोषी ने जो कृत्य किया है वह एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ किया है। उन पर देश और लोगों कीसुरक्षा का जिम्मा था, लेकिन उल्टा उसने बीएसएफ कैंप में ही नाबालिग से दुराचार किया। सरकारी वकील सिंह ने दलील दी थी कि रेप जैसे संगीन मामलों में दोषी की उम्र को कम सजा देने के लिए आधार नहीं बनाया जा सकता है। इस मामले में तो दोषी डीआईजी था, उस पर देश के साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा का जिम्मा था। ऐसे में नाबालिग के साथ दुराचार करने वाला अधिक से अधिक सजा का हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed